बिलासपुर

पिला चांवल भेंटकर “चुनई नेवता” लोगो ने एक स्वर में कहा मतदान हमारा अधिकार ही नही कर्तव्य भी है…@

@ रियाज़ अशरफी

ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां व्यापक पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसमें हर वर्ग अपनी भागीदारी बखूबी निभा रहा है। सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला सहित कई गांव में भी ग्राम सचिव,रोजगार सहायक, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार, मितानी, स्व सहायता समूह एवं बिहान योजना की महिलाओं ने घर-घर जाकर पिला चांवल के साथ चुनई का नेवता दिया।

ग्राम झलमला में मतदाताओं को शपथ दिलाते कार्यकर्ता

मस्तूरी विकासखंड के स्वीप कार्यक्रम प्रभारी एडिशनल सीईओ रिमन सिंह ठाकुर, जनपद सीईओ मस्तूरी जेआर भगत,मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा ने गांव-गांव, गली-गली घूमकर हर वर्ग के लोगों को लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने शपथ दिला रहे है।
एडिशन सीईओ रिमन सिंह ने कहा कि सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार ही नही हमारा कर्तव्य भी है। हमें अपने इस कर्तव्य को अवश्य निभाना चाहिए। मस्तूरी सीईओ भगत, कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के लोगो में भी जागरूकता के संदेश का प्रसार करें ताकि वे भी मतदान के प्रति सजग रहे गांव का हर मतदाता चुनाव में भागीदारी बने और दूसरों को मतदान के प्रति प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं।

मतदान पर्ची देकर ग्रामीणों को जागरूक करते एडिशनल सीईओ रिमन सिंह ठाकुर

इस दौरान झलमला में शिक्षक बीएलओ मनीराम बघेल,कल्याणी साहू,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला डोंगरे, गीता साहू, मंटोरा साहू, मितानिन देवकी साहू,मुमताज बेगम, शतरूपा साहू, नवा बिहान की मंजूलता साहू, निर्मलाबाई सिदार,शीतला साहू एवं अजय कुमारी सिदार सहित अन्य शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...