खेल

नेशनल अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ आयुष का चयन, जयपुर में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में हिस्सा लेंगे…@

@ रियाज़ अशरफी

मटियारी के आयुष शिकारी का नेशनल क्रिकेट अंडर-17 सॉफ्टबॉल छत्तीसगढ़ टीम में बतौर ऑलराउंडर चयन हुआ है। वे राजस्थान के जयपुर में 17 से 19 मई तक आयोजित 3 दिवसीय नेशनल क्रिकेट स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

आयुष अपने शिक्षक पिता सुनील शिकारी

आयुष शिकारी बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम मटियारी का रहना वाला है। और गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है। आयुष ने बीते साल राजा रघुराज स्टेडियम में आयोजित समर कैंप के हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ टीम अंडर 17 में चयन होने पर आईपीएस राजेश अग्रवाल,चीफ सेलेक्टर नितिन राय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, विजय सिसोदिया, संजय जायसवाल, गोविंदा नैवेद्य पाण्डेय, नीतीश बघेल, श्रीकांत टाइगर, शोभा टाइगर, वीरेंद्र जायसवाल आदि ने खुशी जताई है।

               बता दें कि नेशनल क्रिकेट टीम में आयुष का दूसरी बार चयन हुआ है। इससे पहले आयुष का चयन दिसम्बर 2023 में हुआ था। उत्तरप्रदेश में 27 से 29 दिसम्बर 2023 में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में आयुष को बेस्ट ऑलराउंडर के खिताब से नवाजा गया था। आयुष ने क्रिकेट की बारीकियां अपने शिक्षक पिता सुनील शिकारी से सीखी है। जो खुद ग्रामीण स्तर के ऑलराउंडर क्रिकेट प्लेयर रहे है। वर्तमान में सुनील शिकारी सीपत के ग्राम कनई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...