खेल

झलमला में एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन… अतिथियों ने कहा आयोजन का उद्देश्य गांव में छिपी प्रतिभा को निखारना है…

बिलासपुर(रियाज़ अशरफी)। झलमला में आयोजित एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस युवा नेता अशोक राजवाल,अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी,अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता त्रिलोक श्रीवास, कांग्रेस के अनुसूचित जाति नेता डॉ प्रकाश अंनत, कांग्रेस नेता विजय गुप्ता,दुर्गा तिवारी, उमेश चंद्राकर,राजू सूर्यवंशी वीरू यादव एवं प्रद्युमन भारद्वाज उपस्थित रहे।

अशोक राजवाल ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों को खेल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने गांव में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक गांवों में युवा मितान क्लब के माध्यम से हर तरह के खेल का आयोजन कराया।

राहुल सोनवानी ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उप-विजेता टीम को आने वाले समय मे लक्ष्य निर्धारित कर खेल का प्रदर्शन करने को कहा. राहुल ने कहा कि हार से निराश नही होना चाहिए क्योंकि हार के बाद ही जीत है कोई भी टीम हारता नही बल्कि सीखता

डॉ प्रेमचंद जायसी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल के आयोजन से आपसी भाईचारा एवं समरसता को बढ़ावा मिलता है, छत्तीसगढ़ सरकार का भी यही उद्देश्य है की ग्रामीण प्रतिभा आगे बढ़े , छत्तीसगढ़ का मान,अभिमान आगे बढ़े, डॉ जायसी ने आगे कहा कि सरकार का युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन और बेरोजगारी भत्ता का निर्णय युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

त्रिलोक श्रीवास ने कहा की युवा संकल्प ले ले तो जीवन कुछ भी प्राप्त सकता है, एक पुरानी कहावत है की ठान लो तो जीत है मान लो तो हार उन्होंने कहा खेल हो या जीवन किसी भी क्षेत्र में पहले से बने हुए रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करना चाहिए किसी का विश्वास नहीं।

डॉ प्रकाश अंनत ने कहा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों को समानांतर ध्यान देने वाली सरकार है, महिलाओं के उच्च जीवन स्तर के लिए स्वनिर्मित उत्पाद के लिए बाजार की व्यवस्था, किसानों को धान का समर्थन मूल्य देकर मालामाल कर दिया है साथ ही युवाओं को खेल के माध्यम से एक बेहतर मंच देने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। 

फाइनल मुकाबला में पौंसारा सिरमौर दूसरे स्थान पर गतौरी की टीम रही

फाइनल मुकाबला में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पौंसारा की टीम ने निर्धारित 12 ओव्हर ने में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.जवाब में गतौरी की टीम ने 11 ओव्हर 2 गेंद में 122 रन बनाकर कर ऑल आउंट हो गई इस तरह पौंसारा की टीम ने 45 रनों के बड़े अंतराल से फाइनल का मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर बिरकोना की टीम रही.टूर्नामेंट में मैन ऑफ दी सीरीज सीरीज गतौरी के सारंग और मैन ऑफ दी मैच पौसरा के प्रिंस को मिला। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया था।

इस अवसर पर रज़ा अली, अमरनाथ यादव,जफर अली, शेरा खान, शेख अजीज, अंसार अली, संभू सिदार, राघव यादव, विनोद सिदार, फिरोज खान,इनायत अली,कैलाश सूर्या, वारिस खान,शेख आशिक,जय सिंह सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी,खिलाड़ीगण एवं समस्त क्रिकेट समिति के लोग आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...