राजनीति

कृषक उन्नति योजना: सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए मोदी की गारंटी के तहत एक और गारंटी को पूरा किया है- तामेश्वर कौशिक

@ रियाज़ अशरफी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कृषक उन्नति योजना का शुभांरभ एवं आदान सहायता राशि का अंतरण किया। कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के बैंक खाते में लगभग 647 करोड़ 98 लाख रूपये डीबीटी के जरिए आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया।

जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक तामेश्वर कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के साय सरकार की इस योजना के लिए आभार प्रकट किया और कहा की किसानों को एकमुश्त राशि मिलीं है यह उनके बहुत काम आयेगी। इस योजनक को लागू कर राज्य सरकार ने किसानों में उत्साह और उनके चेहरों पर खुशियां लाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए मोदी की गारंटी के तहत एक और गारंटी को पूरा किया है। इस गारंटी के पूरा होने से अब किसानों को आदान सहायता राशि देने में हमारी सरकार सबसे आगे है।

भाजपा की सरकार किसानों की हितैषी है और यही कारण है कि हमारी सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। तामेश्वर ने कहा कि किसानों को कर्ज माफी की सौगात और ब्याज दर में कमी से किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को लाभ मिला है और अब युवा भी कृषि कार्य और उससे जुड़ी पढ़ाई के लिए आगे आ रहे है। कृषक उन्नति योजना से एकमुश्त पैसा आने से किसानों को राहत मिलेगी। पहले किसानों को चार किश्त में बोनस की राशि दी जाती थी, जिससे उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक अशोक सिंह ने भी राज्य की भाजपा सरकार के प्रति आभार जताया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...