शिक्षा

बाबा इंसान अली का महीना उर्स आज, 11 महीने में कुरान याद करने वाले 11 वर्ष के बच्चे हाफ़िज़ शाने आलम का कमेटी करेगी सम्मान..@

(हुसैन ब्रदर्स की ओर से शुद्ध शाकाहारी शाही लंगर का आयोजन)

बिलासपुर। सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का महीना उर्स पाक आज बुधवार को बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। बाबा इंसान अली का महीना उर्स चांद की 17 वी तारीख को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जाता है। सुबह 6:30 बजे कुरान ख्वानी मदरसा फैजाने बाबा इंसान अली के छात्र करेंगे। 12:40 बजे मज़ारे पाक का ग़ुस्ल खादिमो द्वारा दिया जाएगा इसके बाद शिजरा ख्वानी दुआ मांगी जाएगी। दोपहर 1:00 बजे से शुद्ध शाकाहारी शाही आम लंगर जारी रहेगा। यह लंगर हुसैन ब्रदर्स रायगढ़ (छ.ग.) वाले की ओर से रहेगा। 1:30 बजे नूरानी शाही मस्जिद में जोहर की नमाज होगी इसके बाद दरगाह में सलातो-सलाम पेश किया जाएगा। दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड द्वारा गठित इंतेजामिया कमेटी को जिम्मेदारी मिलने के बाद से मस्जिद,मदरसा एवं दरगाह की व्यवस्था में बड़ी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत,मुस्लिम जमात और व्यपारी संघ का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो निश्चित ही आने वाले दिनों में इंतेज़ामिया कमेटी लुतरा शरीफ में विकाश की नई इरबारत लिखेगी।

11 वर्षीय हाफ़िज़ शाने आलम

सिर्फ 11 महीनों में 11 वर्ष के बच्चे ने कुरान को किया याद कमेटी करेगी सम्मान

इंतेज़ामिया कमेटी द्वारा संचालित मरदसा फैज़ाने बाबा इंसान अली शाह लुतरा शरीफ में पढ़ने वाले 11 वर्ष के बच्चे मोहम्मद शाने आलम ने सिर्फ 11 महीने में ही कुरान हिफ्ज़ (मुखाग्र ) याद कर लिया है इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी महीना उर्स के दौरान नूरानी शाही मस्जिद में जोहर की नमाज के दौरान बच्चे को सम्मानित करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...