राजनीति

चुनावी दंगल: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप, मोदी योजनाओं की नही भाजपा के जुमलेबाजी की गारंटी है…@

(मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सोंठी में गरजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)

(रियाज़ अशरफी): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के पक्ष में सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम सोंठी में आमसभा की। वोटिंग के तीन दिन पहले प्रचार में पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा लेकर भाजपा जमकर हमला बोला उन्होंने कहा जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब उन्होंने आदिवासियों के घर जलाने का काम किया, आदिवासियों के फर्जी एनकाउंटर किए, लेकिन पांच वर्ष पहले प्रदेश में जब हमारी सरकार बनी, तो हमने उन गरीब आदिवासियों के चेहरे पर खुशियां लाने का काम किया। उनके आशियाने के सपनों को संजोने का काम किया।आज बस्तर खुशहाली लिए मुस्कुरा रहा है।

मंच में कांग्रेस नेतागण

उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरवाने को लेकर भाजपा के आरोपों की कड़ी निंदा की। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना के लिए भाजपा ने लाइन लगवाया। अब 12 हजार के लिए लाइन लगवा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो प्रत्येक महिला को 15 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा। इसके लिए बिल्कुल भी लाइन लगने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आपसे ऑनलाइन फॉर्म भरवाया जाएगा और प्रत्येक महिला के खाते में पैसा जमा होगा।

पीपरानार के स्टेडियम में दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए इसलिए तो ये गैस सिलेंडर में 500 रुपए सब्सिडी देने तैयार हैं। 3100 रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदना चाहते हैं। पर ये नहीं बता रहे हैं कि ये समर्थन मूल्य क्या पूरे देश में लागू करेंगे। अगर ऐसा है तो भाजपा शासित राज्यों में इतना समर्थन मूल्य क्यों नही देते अरे दूसरे राज्य को छोड़िए जिस राज्य से माननीय नरेंद्र मोदी जी आते है उस गुजरात मे ही क्यों लागू नही किए। भाजपा के 300 रुपए बोनस देने वाली बात भी लोगों को याद है। उनके वादे व इरादे पर कोई भरोसा करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी आचार संहिता लागू है। क्या कोई अभी फॉर्म भर सकता है क्या। इससे कोई फायदा होगा क्या, क्या नए काम की स्वीकृति होगी, इसका जवाब भाजपा के पास नहीं है। फिर भाजपा किसे बेवकूफ बना रही है। माता-बहनों को लाइन लगवाना धोखेबाजी है। उन्होंने सभा मे उपस्थित लोगों से कहा कि किसानों और महिला समूहों का कर्ज माफ होगा तो उनके घरों में समृद्धि और खुशहाली आएगी। मस्तूरी में कांग्रेस पार्टी के दिलीप लहरिया को जिताएंगे तो क्षेत्र का विकास जरूर होगा। मस्तूरी विधानसभा के विकास की जवाबदारी दिलीप लहरिया व कांग्रेस पार्टी की है। यहां के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने देंगे।

इस दौरान कसडोल विधायक सकुंतला साहू, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राजेन्द्र धीवर,नागेंद्र राय, चित्रकांत श्रीवास, दुबे सिंह कश्यप, संतोष दुबे, जनपद सभापति नूर मोहम्मद, प्रमोद जायसवाल, अहमद मोमिन, इदरीश खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लहरिया ने कहा विधानसभा में सक्रिय अन्य पार्टी वोट कटुवा, सभी मोदी और शाह से मिले हुए है

पूर्व मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है। ऐसा घोषणा पत्र कोई कमजोर दिलवाला जारी नही कर सकता। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ रहे अन्य पार्टी को वोट कटवा पार्टी बताया और कहा यह सब लोग मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में सक्रिय है। उन्हें राजनीतिक दलों का नाम गिनाते हुए कहा सभी पार्टी भाजपा के अमित शाह और मोदी से मिले हुए है। प्रदेश में सरकार बनते ही घोषणा पत्र में किए गए वादों को कांग्रेस पूरा करेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ... एनटीपीसी की स्वच्छता रैली बनी जनआंदोलन, सीपत में 800 लोगो ने उठाया झाड़ू, श्रमदान कर हटाया कचरा, स्वच... मस्तूरी ब्लॉक में श्रमदान से जल संरक्षण की अनोखी पहल नदी- नालों पर बोरी बंधान से थम रहा पानी, कलेक्ट... भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बड़ा हादसा,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्यक्... टेंडर के डेढ़ माह बाद खुला निर्माण का रास्ता, अब बनेगी सीपत-बलौदा की जर्जर सड़क, 19.84 करोड़ के प्रो...