राजनीति

राहुल के भारत-जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राहुल निकालेंगे मस्तूरी- जोड़ो यात्रा, जोंधरा से खोंधरा तक 80 किमी की तय करेंगे पदयात्रा कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे शामिल…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)|राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार के कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करने के उद्देश्य को लेकर जनवरी माह से 136 दिनों की कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। ठीक उसी तर्ज पर छ.ग. प्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व वाली भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और विकास कार्यो की बखान करने की मंशा को लेकर बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति राहुल सोनवानी मस्तूरी विधानसभा में जोंधरा से खोंधरा तक “मस्तूरी जोड़ो यात्रा” निकालने जा रहे है।

राहुल सोनवानी की पदयात्रा 2 चरणों मे होगी पहली चरण जोंधरा से विधानसभा मुख्यालय मस्तूरी तक वही दूसरे चरण की शुरुआत जयरामनगर से वनांचल ग्राम खोंधरा तक होगी “मस्तूरी जोड़ो यात्रा” का भव्य समापन खम्हारिया में होगा। समापन समारोह में जिला व प्रदेश के कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है।

मस्तूरी जोड़ो यात्रा के संयोजक राहुल सोनवानी ने बताया कि इस 8 दिनों की यात्रा में प्रतिदिन 10 किमी की पदयात्रा करेंगे जिसमे गांव के लोगो को “राहुल सोनवानी की जुबानी…भूपेश सरकार के विकास की कहानी..” सुनाएंगे यात्रा की शुरुआत 5 अगस्त शनिवार को सुबह 10:00 बजे जोंधरा के रामायण चौक से रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगी।

“मस्तूरी जोड़ो यात्रा” के शुभारंभ में पहुंचेंगे जिला के कई नेता

“मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा” के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मस्तुरी नागेंद्र राय, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण यादव उपस्थित रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन