खेल

हरेली तिहार से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-23 का आगाज.. पारम्परिक खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजीव युवा मितान क्लब से राज्य स्तर तक 6 चरणों में होगी प्रतियोगिता

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, खेल प्रतिभाओं को निखारने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-23 का आयोजन 17 जुलाई को हरेली तिहार से किया जा रहा है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए समय पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जानकारी देते चलें कि इस बार भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता 6 चरणों में पूरी होगी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामीण व नगरीय निकाय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर से प्रतियोगिता शुरू होते हुए राज्य स्तरीय तक चलेगी। स्पर्धा में दलीय और एकल श्रेणी में 16 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्ठल. राखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकंसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में विल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद व कुश्ती शामिल है। इस बार के ओलंपिक में

प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में सम्पन्न होगी

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 वर्ष तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। छत्तीसगढिया ओलम्पिक में विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।

छह चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक इसके बाद दूसरा स्तर जोन होगा, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक जोन होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। ब्लॉक व नगरीय क्लस्टर स्तर पर 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। अंत में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन हेतु राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 17 जुलाई से किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों के वार्ड में गठित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष तथा सचिव से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है। क्लब स्तर के विजयी प्रतिभागी ही अगले स्तर के लिए चयनित हो सकेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल