बिलासपुर

संयुक्ता महिला समिति अध्यक्ष किरण सिंह,नई दिल्ली का दो दिवसीय एनटीपीसी सीपत प्रवास..कई कार्यक्रमो में हुए शामिल “फुलवारी” क्रैच का किया उद्घाटन…@

सीपत (रियाज़ अशरफी)| संयुक्ता महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह का नई दिल्ली से दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को एनटीपीसी सीपत आगमन हुआ। इस दौरान एनटीपीसी संगवारी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती विजया राव सहित संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याओं ने पौधे भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

संयुक्ता महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह ने संगवारी महिला समिति द्वारा बाल भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर अतिथि सम्मिलित हुई। इसके बाद नगर परिसर में बागवानी और हाउसकीपिंग में कार्यरत 90 संविदा श्रमिकों को मेडिटेशन कराया गया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से मन को शांति मिलती है और हम अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करते है।

बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं किट वितरण

संयुक्ता महिला समिति के अध्यक्ष ने बाल भवन परिसर में “फुलवारी” नाम से क्रैच का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ संयुक्ता महिला समिति नई दिल्ली, की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती वाणी वी, अर्पिता महिला समिति उपाध्यक्ष श्रीमती रूपाली सिन्हा, संयुक्ता महिला समिति सचिव श्रीमती अनुपमा, संगवारी महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती विजया राव सहित समिति की सदस्य उपस्थित रही।

फुलवारी क्रैच का उद्घाटन करते हुए

बालिकाओं को सायकिल व स्टेशनरी किट तो ब्यूटी प्रशिक्षित महिलाओं को पार्लर किट का वितरण

संयुक्ता महिला समिति अध्यक्ष ने वर्ष 2023 में एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान में मेरिट में अपना स्थान बनाने वाली श्रेष्ठ 09 बालिकाओं को साइकिल व स्टेशनरी का किट वितरण किया गया। और दिशा केंद्र में ब्युटीपार्लर का 02 माह तक सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आसपास के गाँवों के 27 महिला प्रतिभागियों को ब्युटीपार्लर किट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। श्रीमती किरण सिंह ने संगवारी महिला समिति द्वारा संचालित बाल भवन एवं टाइनी ब्लासम प्ले स्कूल का अवलोकन कर बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स एवं कलाकृतियों की सराहना की। इसके बाद नगर परिसर की महिलाओं के साथ योगाभ्यास करते हुए सभी को योग के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला में भी भाग लिया। समिति की सदस्याओं के साथ विचार-विमर्श किए तथा संगवारी महिला समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने कार्य को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...