राजनीति

अगर खांड़ा के 86 भाजपाई कांग्रेस में गए है तो उनके नामों की सूची सार्वजनिक करें… झूठ ज्यादा दिन नही चलने वाली – राज्यवर्धन कौशिक

सीपत (रियाज़ अशरफी)। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खांड़ा में भाजपा बूथ प्रभारी,ग्राम सरपंच सहित 86 लोगो ने गुरुवार को कांग्रेस प्रवेश किया था। इस मामले को लेकर सीपत भाजपा मंडल के अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

उन्होंने कहा है की एक ओर लंबे समय से पेयजल समस्या सहित कई बुनियादी सुविधाओ से जूझ रहे ग्राम खांडा की महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर कुछ दिन पूर्व ही बड़ी संख्या में सीपत तहसील कार्यालय पहुंचकर मस्तूरी एसडीएम के समक्ष खाली बर्तन बजाते हुए प्रदर्शन किया था। और दूसरी ओर कांग्रेस के नेता कहते हैं कि खांडा के लोग मुख्यमंत्री द्वारा सीपत के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किए गए विकास कार्यो की घोषणा से प्रभावित हुए हैं। समझ से परे हैं, यह कांग्रेस की दोहरी नीति और मानसिकता को दर्शाता है।

राज्यवर्धन ने कहा की मुख्यमंत्री जी के सीपत आगमन के महज 6 दिन बाद ही ग्राम हिंडाडीह के 107 कांग्रेसियों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा लिया था। उसी दाग को मिटाने के लिए कांग्रेसियों का यह एक असफल प्रयास है। कांग्रेस नेताओ के कथन अनुसार खांडा के 86 भाजपाई कांग्रेस में शामिल हुए है। अगर इतनी संख्या में भाजपा के लोग कांग्रेस में गए है तो उनके नामों की सूची उन्हें सार्वजिक करनी चाहिए,जो नही कर पा रहे हैं। अगर कांग्रेस ऐसा करती तो उनकी नियत साफ दिख जाती। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का जनता झूठा आस्वासन देकर धोखा देना अब ज्यादा दिन नही चलने वाली। प्रदेश की जनता सब समझ रही है जो आने वाले दिनों में इसका जवाब जरूर देगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...