राजनीति

‘चलबो गौठान,खोलबो पोल’ अभियान: ग्राम भौंराडीह, बनियाडीह,कुली,खम्हरिया व लूतरा के गौठान का निरीक्षण.. भाजपा का दावा 13 सौ करोड़ का घोटाला साफ नजर आ रहा है…@

सीपत (रियाज़ अशरफी)। भाजपा का ‘चलबो गोठान, खोलबो पोल’ अभियान सीपत क्षेत्र में तीसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत सोमवार को जिला भाजपा महामंत्री एवं अभियान के सीपत मंडल प्रभारी घनश्याम कौशिक, प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल,भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, रविश गुप्ता, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने ग्राम भौंराडीह, बनियाडीह,कुली, खम्हरिया एवं लूतरा के गोठानों का दौरा किया,और वहां के गोठानों की जमीनी हकीकत को उजागर किया। सभी नेताओं ने दावा किया कि इन गोठानों में भारी अनियमितताएं देखने को मिली है। गोठानों में न गाय,न गोबर और न ही चारा पानी है।

अभियान में शामिल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि इस पूरी योजना में 13 सौ करोड़ रुपए का घोटाला साफ दिख रहा है जो राशि गांव के विकास कार्यो में खर्च होने चाहिए थे उसे कांग्रेस की भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, घुरवा,बाड़ी में खर्च करवा दिए है। उन्होंने कहा गोठानों में काम कर रही महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित वर्मी कंपोस्ट एवं केंचुआ खाद के लाखों रुपए भूपेश सरकार ने अब तक नहीं दिए और सरकार ढिंढोरा पिटती है की इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई टैक्स का पैसा गोठानों में पानी की तरह बहाया जा रहा है। गौ माता सड़कों और गलियों में विचरण कर रही है। तो यह गौठान किसके लिए है। गोठानो की अव्यवस्था और यहां के अधूरे निर्माण कार्य घोटालों का सबूत दे रहा है। जो किसी से छिपा नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवीश गुप्ता ने कहा मुझे लगता है की जैसे मिस्टर इंडिया फ़िल्म में मैजिक घड़ी पहनकर हीरो गायब हो जाता था और वह विशेष प्रकार के चश्मे में ही नजर आता था। शायद वैसे ही दाऊ जी ने सभी गोवंश के गले में वैसे ही यंत्र बांधवा दिए है जो बिना यंत्र के आम जनता को गोठानों में गोवंश, चारा, पानी व पैरा नजर नही आता। सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता और स्वयं दाऊ जी उस विशेष चश्मे में पूरे गोठान की गतिविधियों को देख सकते है। उन्होंने कहा कि दाऊ जी से मेरा अनुरोध है कि मिस्टर इंडिया नुमा वाले चश्मे को आम जनता में भी बांट दे जिससे हम सभी को गोठनो में गोवंश एवं उनके चारा- पानी के साथ गोठान में विकास के नाम पर कहां- कहां 19 लाख रुपये खर्च की गई है यह भी देख सके।

इस अवसर पर सीपत भाजपा महामंत्री रामनाथ तिवारी, बलराम पाटनवार, मदन पाटनवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामू कौशिक,राजेश्वर कौशिक,तुषार चंद्राकर, अर्जुन शर्मा,कुली सरपंच श्रीमति नंदनी साहू, पवन साहू,रामगोपाल साहू,देव कुमार निर्मलकर,विरेन्द्र ठाकुर,गुलाब ठाकुर,कन्हैया धनुवार, व्यास ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...