राजनीति

प्री-मानसून की पहली फुहार से भीगा शिविर का मंच, बेलतरा विधायक सुशांत ने मंच पर लगे बैनर का सहारा लेकर खुद को भीगने से बचाया…@

(कौड़िया के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, बारिश के कारण आधे घंटे पहले समाप्त)

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर कौड़िया में शनिवार को आयोजित समाधान शिविर में प्री-मानसून की पहली बारिश ने शिविर की रफ्तार थाम दी। शिविर के बीचोंबीच हुई इस झमाझम बारिश के कारण अपने निर्धारित समय से आधे घण्टे पहले ही शिविर समाप्त हो गई। दोपहर करीब 2:30 बजे तेज बारिश शुरू होते ही मंच पर मौजूद बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य नेताओं ने मंच में लगे सुशासन के बैनर का सहारा लेकर खुद को भीगने से बचाया।

शिविर में दीप प्रज्वलित करते विधायक सुशांत व जनप्रतिनिधि

सीपत तहसील के कौड़िया में आयोजित इस शिविर में नवागांव (ह), जांजी, कौड़िया, मुड़पार (तें), नवागांव (म), रांक, देवरी, पंधी, एरमसाही, सीपत, दर्राभांठा, गुड्डी और मचखंडा ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। शिविर में कुल 7071 मांग से संबंधित आवेदन में, से 6963 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 115 प्रकरणों को शीघ्र हल करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा, शिकायत श्रेणी में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 99 को ‘प्राकृत’ श्रेणी में मानते हुए तुरंत हल कर दिया गया, जबकि 7 शिकायतें प्रक्रियाधीन हैं।

शिविर में बेलतरा विधायक का स्वागत करते

शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन समेत सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, “समस्याओं के समाधान के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मौसम की बाधा हमारी सेवा भावना को रोक नहीं सकती।

बैनर का सहारा लेकर बारिश के पानी से बचते विधायक व मंचासीन

कार्यक्रम में जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी जिला पंचायत सभापति अरुणा चंद्र प्रकाश सर्या. जनपद सभापति मनोज खरे,प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष द्वय वीरेंद्र पटेल,दीपक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, आशीष बांकरे,मदनलाल पाटनवार, जनपद सदस्य उषा कैवर्त, सरपंच सरिता साहू, जनपद सदस्य अंजनी भास्कर पटेल,यदुराम साहू,रिजबाई नवरंग, धनेश्वर साहू,कुलेश्वर पाटनवार के अलावा एसडीएम मस्तूरी प्रवेश पैकरा,तहसीलदार सोनू अग्रवाल,जनपद सीईओ जेआर भगत एवं थाना प्रभारी गोपाल सतपथी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...