राजनीति

आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीपत पहुचेंगे सीएम भूपेश बघेल, 110 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण भूमिपूजन..@

सीपत (रियाज़ अशरफी)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज मस्तूरी विधानसभा आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर बेलटुकरी के हेलीपेड में सुबह 11:30 बजे उतरेगा। 11:35 से 12:10 बजे तक रीपा और गौठान का अवलोकन भ्रमण व महिला स्व सहायता समूह से चर्चा करेंगे।

वहां से सीपत के लिए एनटीपीसी के हेलीपेड पहुंचेंगे। और 12:35 बजे से चमेटा तालाब स्थित प्राचीन मंदिर श्रीपतेश्वर महादेव में दर्शन व 1:05 बजे भागवत कथा में शामिल होंगे। दोपहर 110 से लेकर 2:30 बजे तक सीपत के मदनलाल शुक्ला महाविद्यालय परिसर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल 1 सौ 10 करोड़ 46 लाख 39 हजार रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 2:35 से 3:00 बजे तक स्थानीय ग्रामीण के यहां भोजन तथा 3:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक एनटीपीसी के जाहवी गेस्ट हाऊस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। शाम 4:50 बजे एनटीपीसी हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, कांग्रेस नेता जयंत मनहर एवं कमल लहरिया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...