राजनीति

भेंट-मुलाकात:-कलेक्टर एसपी सीपत पहुंचे, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तैयारियों का लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश…कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे…$

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम गुरुवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीपत में प्रस्तावित है। इस भेंट – मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ सीपत पहुंचे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के सभा के लिए शासकीय बालक हाई स्कूल, तहसील कार्यालय मैदान के अलावा कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। अंत मे शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय के मैदान को कार्यक्रम के लिए चयन किया गया। कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम भेंट- मुलाकात कार्यक्रम स्थल में वीवीआईपी एवं आम जनता का प्रवेश, मंच निर्माण, विभागीय स्टाल लगाने के लिए जगह का चयन किया। वही एनटीपीसी के जाहवीं गेस्ट हाउस को सामाज के लोगो से भेंट मुलाकात हेतु चयन किया। साथ की एनटीपीसी हेलीपैड स्थल, चमेंटा तालाब स्थित श्रीपतेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर और भागवत कथा स्थल सहित मुख्यमंत्री बघेल के आगमन के लिए चिन्हांकित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ बेलटुकरी स्थित गौठान का निरीक्षण किया यहां रीपा योजना से संचालित कार्यो का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम से जुड़े अन्य बिन्दुओं के आधार पर तैयारियां करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी,मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, पीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय,केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास,कांग्रेस नेता जयंत मनहर, प्रमोद जायसवाल,इदरीश खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...