छत्तीसगढ़

सीपत में प्रशिक्षु थाना प्रभारी रहे IPS अधिकारी और कांग्रेस नेता के बीच जगदलपुर में हाथापाई …सिटी कोतवाली में कांग्रेसियों का जमकर हंगामा..$

जगदलपुर (रियाज़ अशरफी)। जगदलपुर में कांग्रेस नेता और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य की CSP विकास कुमार (IPS) के साथ जमकर हाथापाई हो गई है। बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली के अंदर दोनों के बीच पहले बहस हुई फिर विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को पिटाई कर दी। पुलिस जवानों और अन्य कांग्रेसियों ने बीच बचाव किया। मामले के बाद थाने में बवाल शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस थाने में मौजूद हैं। इससे पहले कुछ माह पूर्व आईपीएस विकास कुमार बिलासपुर के सीपत में प्रशिक्षु थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके है। कुछ मामलों में उनका मिज़ाज़ यहां भी हाइपर था।

कांग्रेस नेता सुशील मौर्य का कहना है कि, हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता महेश द्विवेदी ने मुझे कॉल कर बताया कि सिटी कोतवाली में CSP विकास कुमार ने मुझे एक लात मार दी है। जिसके बाद मैं थाने पहुंचा। CSP से पूछा आपने उसे लात कैसे मार दी, तो CSP का जवाब रहा कि वो गुटखा खा कर आया है अभी और मारूंगा। मैनें उन्हें कहा कि यदि उसने गुटखा खाया है तो मना कर दीजिए कि परिसर में गुटखा खाकर न आए। लेकिन लात मारना यह कहां तक सही है।

इसके बाद सीएसपी ने मुझे भी मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद CSP, और 2 टीआई के साथ मैं रूम में अकेला था। CSP के साथ बहसबाजी हुई। उन्होंने मुझपर भी हाथ उठा दिया। मेरे साथ भी हाथपाई हुई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

आईपीएस विकास कुमार

कार्यकर्ता की मांग- माफी मांगें सीएसपी विकास कुमार

कांग्रेस नेताओ के साथ पर पिट की जानकारी मिलने के बाद एकाएक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ थाना परिसर में उमड़ने लगी। थाना के सामने जमकर हंगामा किया जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मांग है कि सीएसपी उनसे माफी मांगे जिसके बाद ही मामला शांत होगा।

आईपीएस को टीआई के चेंबर में बिठाया गया

उधर, CSP विकास कुमार (IPS) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सिटी कोतवाली प्रभारी के चेंबर में ही रखा है। बाहर में जवानों की तैनाती की गई है। कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार थाना परिसर के अंदर घुस रहे हैं और CSP को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ASP, DSP के अलावा आस-पास के थाना के थाना प्रभारियों को भी मौके के लिए बुला लिया गया है।

विधायक और जिला अध्यक्ष भी पहुंचे थाना

मामले की जानकारी मिलते ही जगदलपुर विधानसभा के विधायक रेखचंद जैन और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों नेता SP जितेंद्र सिंह मीणा से बातचीत कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...