बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक से मिले जिला सुर्यवंशी समाज के पदाधिकारी नशा मुक्ति के लिए समाज में चलाएंगे “निजात”अभियान…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। सुर्यवंशी समाज के जिला पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बिलासपुर जिलाध्यक्ष नंदकिशोर डहरिया के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। और जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण जन जागरूकता अभियान “निजात” की सराहना करते हुए इस अभियान में जिला सुर्यवंशी समाज की सहभागिता स्वीकार करने हेतु निवेदन किया।

सूर्यवंशी समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर ने बताया कि बिलासपुर पुलिस के “निजात” अभियान को आम जनमानस में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिला सूर्यवंशी समाज ने भी इस अभियान से जुड़कर समाज में फैली नशाखोरी जैसे कुरीतियों के विरुद्ध अपने विचारों को समाज के अंतिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने शिविर के माध्यम से जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसी उद्देध्य को लेकर समाज के लोगो ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें अपना उद्देश्य बताया है। और अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

जिला सूर्यवंशी समाज के सचिव अजय बेन ने कहा समाज मे नशाखोरी का कोई स्थान नहीं है। यह एक अभिशाप है, जो मानव जीवन को नरक बना रहा है। जिला सुर्यवंशी समाज अपने सामाजिक संगठन के क्षेत्रों में (परिक्षेत्र एवं सर्किल) में “निजात” अभियान के बैनर तले शिविर का आयोजन करेंगे और समाज के युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाकर उन्हें प्रेरित करेंगे।

सूर्यवंशी समाज के इस पहल को पुलिस अधीक्षक ने खूब की सराहना की है उन्होंने समाज द्वारा आयोजित कराए जाने वाले शिविरों में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति हेतु प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदकिशोर डहरिया,उपाध्यक्ष द्वय रहस लाल सूर्यवंशी,रामकुमार सूर्यवंशी, महासचिव मनीष सेंगर,सचिव अजय बेन,सह सचिव बाबूलाल सूर्यवंशी एवं सीपत परिक्षेत्र के सचिव प्रवीण भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...