राजनीति

“हाथ से हाथ जोड़ो” पदयात्रा के दौरान…भाजपा नेता ने पार्टी को कहा अलविदा…. कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाया …

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान के तहत पांचवे दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिटकुला,हरदुली,पैगवापारा, बंधवारा एवं आमानारा में पदयात्रा किया.यात्रा के दौरान भाजपा नेता व ग्राम पंचायत बिटकुला के सरपंच प्रतिनिधि ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस के हाथ से हाथ मिला लिया है।

बताते चले कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने "हाथ से हाथ जोड़ो" पदयात्रा की शुरुआत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 1 मचखण्डा से 26 जनवरी से की थी।बताते चले कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने "हाथ से हाथ जोड़ो" पदयात्रा की शुरुआत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 1 मचखण्डा से 26 जनवरी से की थी।

बिटकुला में पदयात्रा करते कांग्रेसी

छ.ग.मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ तक जाएगी. इस दौरान लोगो को राहुल गांधी का संदेश और उनके सोंच के बारे में बताते हुए राज्य की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है.साथ ही बीजेपी शासित केंद्र सरकार की नाकामियों के बारे में भी बताया जा रहा है कि पिछले 8 वर्षों से किस तरह मोदी सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है।

जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने बताया कि पदयात्रा को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की उनकी प्रतिबद्धता को भी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार के वादाखिलाफी,नाकामी, बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को भी पर्दाफाश कर रहे है।

बूथों में जाकर राहुल गांधी का संदेश बताते हैं

पदयात्रा में रामेश्वर साहू, बूटन पाटनवार,ईश्वर पाटनवार, मोहनलाल पाटनवार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवंशी,दुर्गा तिवारी, संतोष भोई,अहमद मोमिन,मनोहर पात्रे,नंद कुमार साहू , शेषणारायण साहू,हेमंत जायसवाल,दीपक साहू,सुरेश सोनझरी,राजकुमार साहू, परदेशी यादव,उमाशंकर पोर्ते, देवकुमार पाटनवार, रामाधार लास्कर,गौरसिंह धनुहार, रामेश्वर पाटनवार,मनहरण भोसले, कौशल पाटनवार सहित बड़ी संख्या में सीपत क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहें l

भाजपा नेता ने कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाया

यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत बिटकुला के सरपंच प्रतिनिधि भाजपा नेता देवेंद्र पाटनवार ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस के हाथ से हाथ मिला लियाl सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर और जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने उन्हें कांग्रेस का गमछा व श्रीफल भेंटकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। अपने कांग्रेस प्रवेश के बाद पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र पाटनवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा की और कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानो का दुख दर्द को और छत्तीसगढ़ीयों का सम्मान करने वाली सरकार है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...