राजनीति

विधायक की पहल पर 80 लाख रुपये की लागत से होगा चिरमिरी शहर के वार्डो का विकास…

चिरमिरी (आरजू) – मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने नगर निगम चिरमिरी के महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल,सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा सहित निगम पार्षदों के साथ सोमवार को 80 लाख रुपये के विकास कार्यो का विधिवत पूजा अर्चना के बाद भूमिपूजन किया और शहरवासियों को सौगात दिया। उक्त राशि से चिरमिरी शहर के डोमनहिल,बरतुंगा,बड़ा बाजार, गोदरीपारा क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

सुबह की सैर,अपनों की खैर के शब्दों से चरितार्थ हुए स्कूटर वाले मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने पूर्व में अपने स्कूटर से चिरमिरी शहर के वार्ड क्रमांक 31 से लेकर वार्ड 40 तक के आने वाले सभी गली मुहल्लों का दौरा किया था। विधायक ने वार्ड वासियों से मिलकर वहां की समस्याओं की जानकारी ली थी। इस दौरान आमजनों से मिली शिकायत,समस्या व मांगो को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने यहां के विकास कार्यो का वादा किया था। जनता से किये गए वादों को पूरा करते हुए विधायक ने जनप्रतिनिधियों के साथ भूमिपूजन कर शहर को 80 लाख के निर्माण कार्यो को समर्पित किया।

यहां होंगे विकास कार्य

विधायक डॉ विनय जायसवाल की पहल पर चिरमिरी के बरतुंगा कालरी में मुक्तिधाम निर्माण कार्य राशि 23.23 लाख रुपए की राशि से, बरतुंगा वार्ड क्रमांक 24 योग भवन से एसईसीएल हॉस्पिटल तक फुटपाथ निर्माण कार्य एवं बरतुंगा वार्ड क्रमांक 24 चर्च के सामने एवं साप्ताहिक बाज़ार से मुख्यमार्ग एवं साईं मंदिर से दुर्गा पंडाल तक फुटपाथ निर्माण कार्य लागत 9.45 लाख, वार्ड 29 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत राशि लगभग 22.54 लाख,वार्ड क्रमांक 26 शिव मंदिर से नाला तक आज़ादनगर गोदरीपारा में आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य लागत राशि 3.638 लाख रुपए, वार्ड 30 में रानू हार्डवेयर से शनि मंदिर गोदरीपारा में फुटपाथ निर्माण कार्य लागत राशि 15.00 लाख, डोमनहिल के वार्ड क्रमांक 35 में अन्य सभी कार्यो के निर्माण हेतु लगभग 19.00 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद सन्नी चौहथा, प्रताप चौहान व सोहन खटीक, दिनेश यादव, अजय बघेल,शिवांश जैन, सहाबुद्दीन, सुनील पटेल, मुकेश बीनकर,इकराम खान, रमेश सिंह, राम प्यारे चौहान, प्रदीप प्रधान, रवि बिरहा, इशरनंद, संदीप सोनवानी के साथ नगर निगम के सम्मानित निर्वाचित व मनोनीत पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...