बिलासपुर

तहसीलदार की अनूठी पहल:- अब प्रत्येक सप्ताह गाँव में लगेगा राजस्व शिक्षा जन चौपाल*

बिलासपुर। आम लोगो को राजस्व संबंधित प्रक्रिया को समझने एवं समय पर अपना कार्य पूर्ण कराने में आसानी हो और वर्तमान राजस्व न्यायालय की प्रक्रिया,राजस्व संबंधित संशोधन भुईयाँ एवं ई कोर्ट प्रणाली,फौती,नामान्तरण सहित अन्य राजस्व सम्बंधित कार्यो और निराकरण के उद्देश्य से तहसीलदार की पहल पर अब प्रत्येक सोमवार को अलग-अलग गांवों में राजस्व शिक्षा चौपाल लगाया जाएगा।
बताते चले कि बेलतरा के नव पदस्थ तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने शासन के मंशानुरूप कलेक्टर सौरभ कुमार के आदेश एवं बिलासपुर एसडीएम श्रीकांत वर्मा के निर्देश पर बेलतरा तहसील अंतर्गत आने वाले सभी 17 पटवारी हलकों के 42 गांवों में राजस्व चौपाल लगाने के पहल की शुरुआत की है। बेलतरा तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की बैठक लेकर तहसीलदार सोनी ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस सम्बंध में उन्होंने बताया कि राजस्व चौपाल का मूल उद्देश्य आमजनों के बीच वर्तमान राजस्व न्यायालय की प्रक्रिया , राजस्व संबंधित संशोधन भुईयाँ एवम ई कोर्ट प्रणाली , फौती ,वसीयत, दानपत्र, विक्रय विलेख ,उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण एवं खाता विभाजन,सीमांकन , नक्शा बटांकन,अभिलेख शुद्धता,यपवर्तन,वृक्ष कटाई, अवैध कब्जा,शोध क्षमता प्रमाण पत्र,वन अधिकार पट्टा , आरआरसी की वसूली , भू-राजस्व,मिसल,अधिकार अभिलेख,बी-1,खसरा,आय , जाति,निवास प्रमाण पत्र , नकल प्रति प्राप्त करने,गाँव मे सीमा चिन्ह निर्माण सहित किसी न्यायालयीन आदेश के विरुद्ध अपील एवम पुनरीक्षण हेतु निर्धारित प्रक्रिया एवं उसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी राजस्व विभाग के लोग देंगे।

लिमहा में लगा खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

गुरुवार को बेलतरा तहसील के ग्राम लिमहा में खण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम श्रीकान्त वर्मा ने ग्राम सरपंच का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और मुख्य आथित्य के पदासन पर मंच में बैठाया।
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार शशि भूषण सोनी ने मौके पर ही 25 किसानों के फसल प्रविष्टि संबंधित समस्या पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी से रिपोर्ट लेकर शिविर में ही अपनी ऑनलाइन आईडी से अनुमोदित करते हुए किसानों को राहत दिया। एसडीएम वर्मा ने मौके पर आए किसानों की समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण भी किए। अधिकारियों की इस पहल का शिविर में उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की शिविर में आये हुए लोगो को राजस्व सम्बंधित जानकारी दी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...