छत्तीसगढ़

वन मितान जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन, वन्य प्राणी तथा वनों के महत्व तथा उपयोगिता के जानकारी देना अहम उद्देश्य – योग आयोग सदस्य

बिलासपुर – बुधवार को बिलासपुर वन मंडल के सोठी सर्किल में “वन मितान जन जागरण” कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे सोठी हायर सेकेंडरी एवं मिडिल स्कूल लुतरा के विद्यार्थी और शिक्षकों को जंगल भ्रमण कराया गया। जंगल में हो रहे वनोपज बुटी के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। जंगल भ्रमण के बाद कार्यक्रम का समापन पर्यटन स्थल लुतरा शरीफ स्थित पर्यावरण वन उद्यान किया गया।

समापन कार्यक्रम में मुख्यतिथि छ.ग. योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि वन मितान जन जागरण कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों को वानिकी, वन्य प्राणी व वनों के महत्व तथा उपयोगिता के जानकारी देना और इनके संरक्षण के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूल के विद्यार्थी और पालकों को योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा की योग बहुत गुणकारी है। नियमित योग रक्त संचार को बढ़ाने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शरीर को कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाता है। इसके अलावा शारीरिक कार्यक्षमता और सहनशक्ति में भी सुधार करने में योग सहायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुतरा सरपंच प्रतिनिधि संतोष गंधर्व ने किया। अतिथियों ने वन विभाग के अधिकारी और विद्यार्थियों को मैडल देकर सम्मानित किया l

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी रेंजर टंडन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोंठी के डिप्टी रेंजर अब्दुल हाफिज खान और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पर्यावरण वन समिति लुतरा के पदाधिकारी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल,जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण महासचिव वीरेंद्र लैहर्षण, अहमद मोमिन, बुटन पाटनवार, ईश्वर पाटनवार,शेख अब्दुल गफ्फार, राजा खान, भागीरथी पोरते, फ़ैज़ अली खान ,एजाज खान, पत्रकार द्वय कासिम अंसारी एवं मोहम्मद नजीर उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...