छत्तीसगढ़

राज्य वक्फ बोर्ड व हज कमेटी के चेयरमैन को लुतरा शरीफ दरगाह के खादिम व प्रतिनिधिमंडल ने पेश किया “निशान ए लुतरा” …

बिलासपुर – लुतरा शरीफ स्थित हजरत सैय्यद इंसान अली शाह के 11 से 15 नवम्बर 2022 तक आयोजित पांच दिवसीय 64 वां सालाना उर्स का सफल आयोजन के बाद गुरुवार को दरगाह के खादिम मोहम्मद उस्मान खान सहित मुस्लिम समाज के मोहम्मद इक़बाल हक़ एवं सैय्यद इंसान अली (बब्बू भाई) ने राजधानी पहुचकर रायपुर स्थित छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के कार्यालय में बोर्ड के चेयरमेन जस्टिस गुलाम मिनहाजुद्दीन और हज कमेटी के कार्यालय में अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान एवं बोर्ड के मुख्यकार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन को “निशान-ए-लुतरा” देकर सम्मानित किया।

प्रतिनिधि मंडल ने लुतरा शरीफ दरगाह पर वक्फ बोर्ड की सरपरस्ती का आभार जताते हुए अध्यक्ष जस्टिस गुलाम मिन्हाजुद्दीन को बताया कि लुतरा शरीफ का सालाना उर्स दरगाह प्रभारी मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा के सफल नेतृत्व में जिला प्रशासन के सहयोग किया गया। इस दौरान रोजाना हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा देश भर के कई राज्यो से आये जायरीनों के साथ शालीनता से उर्स मनाया गया उर्स के दौरान लगभग 3 सौ सेवादारों ने उर्स को सफल बनाने में अपना बहुल्य योगदान दिया है। उर्स में पूरे 5 दिनों तक जायरीनों के लिए कमेटी की ओर से लंगर,चाय,नाश्ता,पानी की निशुल्क व्यवस्था की गई थी ।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित सालाना उर्स पिछले कई साल के उर्स की तुलना में ज्यादा बेहतर और सुव्यवस्थित रुप से संपन्न हुआ है। वक्फ बोर्ड और हज कमेटी के अध्यक्षो ने दरगाह से आये सम्मान “निशान-ए- लूतरा” को स्वीकार किया और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उर्स के दौरान किये गए अच्छे कार्यो के लिए समाज के प्रतिनिधि मंडल को बधाई दी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...