छत्तीसगढ़

गांव की गलियों में भी सुरक्षा जरूरी, 77 साल के दादूराम साहू हर सफर में पहनते हैं जिम्मेदारी का हेलमेट..

(दादूराम बने “सेफ्टी गुरु” कहा हेलमेट में सिर ही नही सोंच भी सुरक्षित)

रियाज़ अशरफी|कशिश न्यूज़

सुरक्षा का मतलब सिर्फ ट्रैफिक सिग्नल तक सीमित नहीं है। यह एक सोच है जो अगर किसी की आदत बन जाए तो पूरे समाज को बदल सकता है और ऐसी सोंच के जीते जागते उदाहरण है, सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी 77 वर्षीय दादूराम साहू उम्र ढल चुकी है, लेकिन जिम्मेदारी सर पर सवार है, जो आज पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जागरूकता की एक मिसाल बन चुके हैं। क्योंकि दादू राम आज भी हर सफर में हेलमेट पहनना नहीं भूलते खेत- खलिहान जाना हो या बाजार तक तक का छोटा सफर वह बिना हेलमेट गांव की गलियों में भी बाइक नहीं चलाते। चाहे दूरी कितनी भी कम क्यों न हो।

दादूराम बताते हैं कि उन्होंने 14 साल पहले एक सड़क हादसे को करीब से देखा था, तभी उन्होंने उसी दिन से मन में ठान लिया कि अब बिना हेलमेट वह बाइक नहीं चलाएंगे। उनका मानना है कि हादसा कब, कहां और कैसे हो जाए, यह कोई नहीं जानता लेकिन सावधानी जरूर हमारे हाथ में है।

उनकी इस आदत से अब गांव के अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं। कई युवक अब दादूराम को देखकर हेलमेट पहनना शुरू कर चुके हैं। गांव के बुजुर्ग भी कहते हैं कि दादूराम की बातों में वजन है, वो खुद अमल करते हैं, इसलिए उनकी बात असर करती है।

दादूराम का कहना है कि हेलमेट केवल हादसे में सिर की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवनशैली में अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। वे मुस्कुराते हुए कहते हैं,हेलमेट पहनने से ना सिर्फ हादसों से सिर बचता है बल्कि ठंड, धूल और धूप से भी बचाता है, और सबसे जरूरी बात परिवार को सुकून मिलता है कि उनका अपना सड़क में सुरक्षित है।

आज जब सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस – प्रशासन या संगठन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, तब दादूराम जैसे आम नागरिकों की सोच वाकई सुरक्षा की असली तस्वीर पेश करती है। जो बिना किसी मंच या नारे के रोज़ एक साकारात्मक संदेश दे रहे है। क्योंकि सड़क सुरक्षा की शुरुआत हेलमेट से नहीं सोच से होती है और यह सोच अगर हर व्यक्ति के सिर पर सवार हो जाए तो शायद हादसे इतिहास बन जाए। हेलमेट पहनना न सिर्फ कानून का पालन है, बल्कि अपने परिवार के प्रति प्यार और जिम्मेदारी का प्रतीक भी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...