छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पटवारियों का हड़ताल खत्म काम पर लौटेंगे राजस्व कार्यो में आएगी गति

रायपुर (रियाज़ अशरफी)|छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। गुरुवार को राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के काफी सारे काम रुके हुए हैं, हम जनहित में हड़ताल खत्म करने का फैसला ले रहे हैं। पटवारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर लिया है।

पटवारी संघ ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए, खेती किसानी का भी समय चल रहा है, जन हित को देखते हुए हड़ताल स्थगित कर रहे हैं। पिछले करीब 1 महीने से पटवारी हड़ताल पर थे। सरकार ने एस्मा लगाया, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। नतीजा ये हुआ कि राजस्व का पूरा कामकाज ठप पड़ गया है। न तो सीमांकन हो रहा था और न ही आय, निवास प्रमाण पत्र बन रहे हैं। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और अभी प्रवेश शुरू होने वाले हैं, ऐसे में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी परेशान हो रहे थे।

इन मांगों को लेकर कर रहे थे हड़ताल

© पटवारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए।

© वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति हो।

© कार्यालय, संसाधन और भत्ते दिए जाएं।

©स्टेशनरी का भत्ता दिया जाए ।

© अन्य हल्के का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर भत्ता मिले।

© पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने की मांग ।

© मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त की जाए ।

© बिना विभागीय जांच के पटवारियों पर एफआईआर दर्ज न की जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...