राजनीति

भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक साथ किया भूमिपूजन.. धरम ने कहा – केन्द्रीय योजना से घर-घर पहुंचेगा साफ पानी, समग्र विकास का मतलब छत्तीसगढ़ मॉडल – अंकित

बिलासपुर – बिल्हा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोरमी में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के युवा नेता,जिला पंचायत सभापति ने एक साथ भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा..जल जीवन केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। वह दिन दूर नहीं जब एक एक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचना शुरू हो जाएगा। मौके पर अंकित गौरहा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने हमेशा गांव गरीब और किसानों को केन्द्र में रखकर काम किया है। पिछले चार साल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। इसका असर आज सबके सामने भी है। अंकित ने कहा प्रदेश का समग्र विकास मतलब छत्तीसगढ़ मॉडल होता है।

ग्राम पंचायत कोरमी में क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक और जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने एक साथ जल जीवन योजना के तहत 1 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाली पानी टंकी निर्माण का भूमि-पूजन किया। वैदिक मंत्र के बीच दोनो नेताओं ने पूजा पाठ के साथ ईश्वर से प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूजा पाठ के बाद धरम और अंकित ने बताया कि कोरमी में भूमिपूजन के साथ पानी टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जल्द ही गांव के सभी घरों में साफ पेयजल पीने को पहुंचने लगेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि केन्द्र सरकार की जल जीवन योजना से अब हर एक नागरिकों का शुद्ध पेयजल पर अधिकार होगा। घर घर साफ पानी की आपूर्ति से ग्रामीण जीवन में अशुद्ध पेयजल से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। कौशिक ने बताया कि केन्द्र सरकार का पहला और अंतिम लक्ष्य एक नागरिकों के समुचित विकास के साथ देश को हर मोर्चे पर नई ऊंचाई तक पहुंचाना है। जब तक हम स्वस्थ्य नहीं रहेंगे…देश का विकास अधूरा कहा जाएगा। इसी बात को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार ने जल जीवन योजना को धरातल पर लाया गया है। धरम ने दुहराया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलजीवन योजना को पूरे भारतवर्ष में एक साथ लागू किया है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिला पंचायत सभापति और कांग्रेस युवा नेता ने कहा कि जब तक मन और तन से हम स्वस्थ्य नहीं होंगे। किसी भी देश प्रदेश या गांव का विकास असंभव है। इस बात को प्रदेश की भूपेश सरकार अच्छी तरह से समझती है। पिछले चार सालों में गांव गरीब और किसानों को केन्द्र में रखकर लगातार योजनाएं बनायी गयी है। योजनाओं का असर भी देखने को मिल रहा है। चारो तरफ खुशहाली का वातावरण है। किसानों की खरीदी और बिक्री की क्षमता बढ़ी है। प्रदेश के किसानों और युवाओं की अपेक्षानुरूप तरक्की हुई है। खासकर गोधन न्याय योजना,नरवा,गरुवा,घुरुवा,बाड़ी योजना से किसानों की आर्थिक ताकत बढ़ी है। मुख्यमंत्री योजनाओं की पड़ताल करने स्वयं गांव गांव पहुंच रहे हैं।

जिला पंचायत सभापति अंकित ने कहा कि ग्रामीणों की मांग और उनकी आवश्यकता के अनुरूप ग्राम पंचायतों के विकास पर जोर देना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। जनता के अनुसार ही प्रदेश का विकास. छत्तीसगढ़ मॉडल का दूसरा नाम है। हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि जनता को मूलभूत आवश्यकताओं के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीण जनजीवन के अनुसार ही विकास कार्यों को बेहतर बनाया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल