राजनीति

“गांव चलो घर-घर चलो” अभियान को लेकर, 56 गांव के 72 बूथों तक जाएंगे सीपत मंडल के कार्यकर्ता.@

(कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल की बैठक में बनी रणनीति)

@ रियाज़ अशरफी

“गांव चलो घर-घर चलो” अभियान की शुरुआत कल से सीपत मंडल में होने जा रही है। दस दिनों तक चलाए जाने वाले इस अभियान का समापन 14 फरवरी को होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को स्थानीय विश्रामगृह में सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक हुई।

बैठक में उपस्थित मंडल के पदाधिकारी

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने कहा कि आने वाले 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है जिन सिद्धांतों को लेकर हमने वर्षो संघर्ष किया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिस विचारधारा के साथ चलकर अपने प्राणों तक की आहुति दे दी आज हम उन्हीं सिद्धांतो और विचारों को मूर्तरूप होते देख रहे हैं चाहे कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किए जाना हो या फिर अयोध्या में 500 वर्ष बाद श्रीराम लला की स्थापना हो, मोदी जी के इसी पांच वर्ष के कार्यकाल में साकार हुआ है। भाजपा का “गांव चलो घर-घर चलो” अभियान एक तरह से जनमत सर्वेक्षण है केन्द्र सरकार की उपलब्धि भरे कार्यों को लेकर जनता के मन में कैसा प्रतिसाद है यह जानने का प्रयास करना है। साथ ही विगत दस वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण,अंतरबह्य सुरक्षा,सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव की वृद्धि सहित विकास के सभी अतुलनीय कार्यों की जानकारी को जन जन तक पहुंचाना है।

मंडल के महामंत्री द्वय रामनाथ तिवारी और अभिलेश यादव ने कहा कल 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच सभी भाजपा कार्यक्रताओं को प्रत्येक बूथ में एक दिन के लिए 24 घंटे का प्रवास करना है। बूथों में बूथ समिति की बैठक लेकर नव मतदाता तैयार करना जनसंघ जमाने के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करना युवा किसान व्यापारी महिला स्व सहायता समूह से संपर्क साधना धार्मिक स्थलों का दर्शन करना विद्यालय में अध्यापकों एवं छात्रों से संपर्क करना प्रतिभावान विद्यार्थी खिलाड़ियों से भेंट मुलाकात करना छात्र नेताओं से संपर्क साधना अनुसूचित जाति जनजाति बस्तियों में प्रवास करना जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।

मालूम हो कि भाजपा का यह “गांव चलो घर-घर चलो” अभियान आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है खासकर के उन कमजोर बूथों को और भी सशक्त बनाना है जहां भारतीय जनता पार्टी को अपेक्षा से कम वोट मिलते हैं वहां 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करना, ऐसे वर्ग जो किसी कारण से पार्टी को वोट नहीं करते उनसे संपर्क साधना बातचीत कर उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु तैयार करना जैसे कार्य करने होंगे।

इस दौरान सीपत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल पाटनवार, शिव साहू, बांके बिहारी गुप्ता, डॉ. संतोष पाटनवार, शिव यादव,रामनिहोर सूर्यवंशी, हरिश्चंद्र श्रीवास, युवा मोर्चा अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, महामंत्री ललित यादव, कृष्णा यादव, कल्लू जायसवाल लालू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...