साहित्य

प्रेस क्लब का पुनर्गठन, प्रदीप पांडेय चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित,देवेश शर्मा सचिव,आशुतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष, कोमल पटनवार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी…

राजेन्द्र धीवर संरक्षक बने रहेंगे कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश गुप्ता बने

कशिश न्यूज़|सीपत

सीपत प्रेस क्लब भवन में सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रेस क्लब का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप पांडेय को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं।

प्रेस क्लब में बैठक के दौरान पत्रकार

प्रेस क्लब के अन्य पदों पर भी पुराने और अनुभवी चेहरों को दोबारा मौका मिला है। देवेश शर्मा को पुनः सचिव चुना गया, जबकि आशुतोष गुप्ता को एक बार फिर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सतीश यादव को लगातार दूसरी बार सह-सचिव पद मिला है। प्रेस क्लब में नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है। जिसमे कोमल पाटनवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं चंद्र प्रकाश गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रेस क्लब के संरक्षक पद पर राजेंद्र धीवर यथावत बने रहेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने अपने निर्वाचित होने के बाद कहा कि, मैं लंबे समय से पत्रकारों के हित में काम कर रहा हूं। पत्रकार साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। सीपत जैसी छोटी जगह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य प्रेस क्लब का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि क्लब के पत्रकार साथी ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उजागर कर रहे हैं और आगे भी पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए क्लब सतत कार्य करता रहेगा। बैठक के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गुलाल का टीका और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

इस दौरान रियाज अशरफी, हिमांशु गुप्ता, कासिम अंसारी, हरीश गुप्ता, मोहम्मद नजीर, कमल गुप्ता, धर्मेंद्र पाण्डेय, अंजनी साहू और ओमगिरी गोस्वामी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...