साहित्य

युवा साहित्यकार उमेश कुमार को “भारत रत्न अम्बेडकर कीर्ति सम्मान 2023″…साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान निभाने पर हुए सम्मानित…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर क्षेत्र के युवा साहित्यकार एवं कवि उमेश कुमार श्रीवास को “भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान निभाने के लिए 14 अप्रैल को राजस्थान के नागौर जिले की जायल तहसील क्षेत्र के ग्राम तरनाऊ में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान भारत भूषण संत डॉ. नानकदास जी महाराज के सानिध्य में प्रदान किया गया।

उमेश कुमार श्रीवास ग्राम खैरा जयराम नगर के निवासी है वर्तमान में मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है।भारत रत्न अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 से विभूषित होने पर जनपद पंचायत के अधिकारी,कर्मचारियों सहित करीबियों ने शुभकामनाये दी है।

सम्मान समारोह में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सी.आर.चौधरी,पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री प्राप्त हिम्मताराम,लंदन से अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ.परीन सोमानी निदेशक कौशल विकास संगठन,कबीर मगहर धाम काशी के महंत पीठाधीश्वर 1008 श्री विचार दास महाराज,हरिनारायण , ग्राम तरनाऊ के सरपंच शैतान सिह,पद्मश्री भूपेंद्र जी, जायल के पूर्व प्रधान श्री राजेश सांगवा,राष्ट्रीय लेखक डॉ. अभिषेक,विनोद सहित अन्य प्रबुद्ध साहित्यकार उपस्थित रहे।

कवि साहित्यकार उमेश कुमार श्रीवास

132 विद्वजनों को “भारत रत्न अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023” प्रदान किया गया

सम्मान समारोह में देश के प्रतिष्ठित कवि,साहित्यकार, कलाकार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 132 विद्वजनों का चयन करके भारत रत्न अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 ” प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम में संत नानकदास जी द्वारा बाबा साहब के विचारों पर चलने की प्रेरणा दी गई साथ ही शांति, स्वतंत्रता,समानता व भ्रातत्व भावना का संदेश प्रेषित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...