मशहूर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा को मनीष दत्त सम्मान 2023… आशित चटर्जी एवं अनिल दुबे काव्य भारती सम्मान से सम्मानित होंगे…?

बिलासपुर (राज गोस्वामी)। प्रसिद्ध ग़ज़ल सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा को मनीष दत्त 2023 एवं जाने माने फ़िल्म अभिनेता आशित चटर्जी और मशहूर निर्देशक अनिल दुबे को इस वर्ष काव्य भारती सम्मान दिया जा रहा है। पद्मश्री अनूप जलोटा ने यह सम्मान स्वीकार कर इस सम्मान का मान बढ़ाया है,काव्य भारती कला संगीत मंडल बिलासपुर ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
काव्य भारती कला संगीत मण्डल के अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी ने कहा कि हम सभी अर्णव चटर्जी का विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते है. उनके ही आग्रह से महान भजन व गजल गायक अनूप जलोटा जी ने मनीष दत्त सम्मान 2023 ग्रहण करने की स्वीकृति दी है।
काव्य भारती कला एवं संगीत मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने बताया की इस वर्ष काव्य भारती सम्मान से दो ऐसे महान विभूतियों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने अभिनय एवं निर्देशन के क्षेत्र में अपना परचम देश ही नही विदेशों में भी लहराया है। हिंदी फिल्म और वेब सीरीज के जाने माने फ़िल्म अभिनेता आशित चटर्जी द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेन्टरी फिल्म “दी जर्नी ऑफ़ ए जीनियस -मनीष दत्त” का प्रदर्शन 21 फ़रवरी मंगलवार को शाम 6 बजे स्व. लखीराम अग्रवाल सभागार बिलासपुर में किया जाएगा। इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अनिल दुबे है और फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक एवं दादा के कम्पोजीशन में स्वर अर्णव चटर्जी ने दिया है।
बताते चले कि मनीष दत्त सम्मान का 2016 में ए स्क्वायर एंटरटेनमेंट द्वारा प्रारम्भ किया गया था। काव्य भारती कला संगीत मण्डल परिवार इस वर्ष 2023 से यह काव्य भारती सम्मान का प्रारम्भ करने जा रहा है।
मालूम हो की दादा के रहते यह सम्मान पूर्व में विख्यात संगीत निर्देशक विनोद श्रीवास्तव, साहित्यकार रंगकर्मी डॉ विजय सिन्हा एवं गीतकार विमल दत्त को दिया जा चूका है। इस बार दादा के प्रिय शिष्य आशित चटर्जी यह पुरस्कार धारण करने मुंबई से अनिल दुबे के साथ आ रहे है। आशित चटर्जी ने फिल्म “रोमियो अकबर वालटर”, वेब सीरीज “द एम्पायर”, “कार्टेल”, “कर्म युद्ध”, “मत्स्य कांड”, “भ्रम” जैसे कई फिल्म और सीरीज में बहेतरीन किरदार निभाए है। वही अनिल दुबे बहु चर्चित टीवी सीरियल “चिड़ियाघर”, “लापतागंज”. “साबुत” जैसे कई सीरियल में डायरेक्ट कर चुके है। दोनों ही कलाकार रंगमंच से जुड़े हुए है पिछले कई वर्षो से अलग अलग क्षेत्रो से सम्मान प्राप्त कर चुके है।
कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,डॉक्टर विजय सिन्हा,डॉक्टर अजय श्रीवास्तव ने सभी प्रबुद्ध कला प्रेमियों को आयोजन में पधारने का अनुरोध किया है ।



