शिक्षा

डकैतों के परिवार का बेटा बनेगा अफसर, क्रैक किया यूपीएससी आखिरी अटैम्प्ट में सिलेक्शन…@

कशिश न्यूज़| ग्वालियर के रहने वाले देव प्रभाकर सिंह तोमर का, जो अपने आखिरी अटैम्प्ट में परीक्षा क्रैक करने में सफलता हासिल की। हैरानी की बात ये है कि यूपीएससी क्रैक करने वाले देव डकैतों के परिवार से आते हैं। इनके दादा रामगोविंद सिंह तोमर कभी चंबल में बागी होकर डकैत बन गए थे।

हाल ही में यूपीएससी 2024 के नतीजों जारी किए गए। सिविल सेवा परीक्षा में मध्यप्रदेश के कई अभ्यर्थीयों ने बाजी मारी। इसी में एक नाम ग्वालियर के रहने वाले देव प्रभाकर सिंह तोमर का, जो अपने आखिरी अटैम्प्ट में परीक्षा क्रैक करने में सफलता हासिल की। हैरानी की बात ये है कि यूपीएससी क्रैक करने वाले देव डकैतों के परिवार से आते हैं। इनके दादा रामगोविंद सिंह तोमर कभी चंबल में बागी होकर डकैत बन गए थे।

लोग कहते थे- तुम कुछ नहीं कर पाओगे

बता दें कि ग्वालियर के रहने वाले देव प्रभाकर सिंह तोमर ने यूपीएससी 2024 में 629वीं रैंक हासिल की है। मीडिया से बातचीत के दौरान देव ने कहा कि, ‘लोग कहते थे कि तेरे दादा चंबल के बागी डकैत रहे हैं, तुम कभी कुछ नहीं कर पाओगे, लेकिन आज मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योंकि मैंने आखिरी अटेम्प्ट में यूपीएससी एक्जाम पास किया है।’ देव की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

आखिरी अटैम्प्ट में सिलेक्शन

जानकारी के मुताबिक, देव प्रभाकर सिंह तोमर इससे पहले पांच बार यूपीएससी की परीक्षा दे चुके हैं। वे तीन बार इंटरव्यू तक भी पहुंचे लेकिन तब किस्मत ने साथ नहीं दिया। लेकिन अपने आखिरी अटैम्प्ट में देव ने ये मौका जाने नहीं दिया और मेहनत कर 629वीं रैंक हासिल की। यूपीएससी में सिलेक्शन से पहले देव प्रभाकर सिंह तोमर ने विदेश में फिलिप्स कंपनी में 88 लाख सलाना की नौकरी भी की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...