शिक्षा

वैदिक महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बिखरी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की छटा

(बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थी हुए सम्मानित)

वैदिक महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बिखरी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की छटा

सीपत। वैदिक महाविद्यालय सीपत में शनिवार को प्रथम सत्र में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य ,सुआ, ददरिया सहित कई पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से छटा बिखेरी। अतिथि के रुप मे उपस्थित शासकीय मदनलाल शुक्ल कॉलेज के प्रो संतोष बाजपेयी, प्रो जीवनलाल गोरे, प्रो के वेणु अचारी ने संयुक्त रूप से कहा कि महाविद्यालय सैद्धान्तिक शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक शिक्षा देने अग्रणी है। लक्ष्य को साधकर गंभीरता से अध्ययन करने वालों की किसी भी कीमत पर हार नही होती।

स्वागत भाषण व प्रतिवेदन संस्था के सीईओ अभिनव शुक्ला व अध्यक्षीय भाषण चेयरमेन द्वारिकेश पांडेय ने दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक हिमांशु गुप्ता व आभार संस्था सचिव अशोक श्रीवास ने किया। दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप मे सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि सफलता वही व्यक्ति प्राप्त करता है जो पूरे विश्वास के साथ कार्य को करता है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए ग्रामीण युवाओं को चाहिए कि वे दिन रात मेहनत करें और दिखा दें कि भारत के गांवों में ही असली प्रतिभाएं बसती हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल, जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सचिव रियाज अशरफी, कासिम अंसारी, कमल गुप्ता, मोहम्मद नजीर, प्रांशु क्षत्रिय उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में इमरान अली, राजू साहू, अजयशंकर गंधर्व सहित सभी प्राध्यापकगणों व छात्रों का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...