शिक्षा

लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म…@

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ राज और समाज के प्रबुद्धजनों ने किया डिजिटल पैड, यूनिफॉर्म व खेल सामग्री का लोकार्पण

दीन के साथ दुनियावी तालीम, लुतरा शरीफ मदरसे के बच्चों को मिली आधुनिक सुविधाएं

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

बिलासपुर जिले की प्रसिद्ध दरगाह लुतरा शरीफ से संचालित मदरसे में अब बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं और तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शन में दरगाह इंतजामिया कमेटी ने मदरसे के 60 बच्चों के लिए टी-शर्ट, लोवर, जूते, डिजिटल पैड और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की है। इन सामग्रियों का बुधवार को रायपुर स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय में विधिवत विमोचन किया गया।

लुतरा शरीफ स्थित सूफी संत हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह से संचालित मदरसे में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कमेटी का कहना है कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कर सकें।

राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फैसल रिजवी, दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिजवी तथा समाजसेवी शहर सीरत सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के सदर सोहेल सेठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि मदरसे में बच्चों को दीन की तालीम के साथ हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा भी दी जा रही है। बेहतर वातावरण में पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फैसल रिजवी ने कहा कि मदरसों को लेकर समाज में बनी कई भ्रांतियों को लुतरा शरीफ का यह मॉडल दूर करने का काम कर रहा है। यहां आधुनिक शिक्षा और संसाधनों के जरिए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शन में मदरसे और दरगाह दोनों में लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। वहीं मदरसा प्रभारी एवं कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा कि बच्चों में हुनर और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए डिजिटल शिक्षा, खेलकूद और अन्य आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म....