शिक्षा

सीपत में शिक्षा का परचम: बाल भारती पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, अनुष्का 98.8% के साथ टॉपर…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा सत्र 2025–26 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल की छात्रा अनुष्का मंडल ने 98.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शौर्य साहू और सस्मित राज ने 98.6% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अयमान तनवीर 98% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

विद्यालय के कुल 66 विद्यार्थियों में से 23 ने 90% से अधिक, 47 ने 80% से अधिक और 61 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल कर स्कूल की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।

विषयों में भी दिखा दम, कई छात्रों ने हासिल किए 100% अंक

विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। शौर्य साहू (गणित, संस्कृत, एआई), सस्मित राज (गणित, सोशल साइंस, संस्कृत), अनुष्का मंडल (संस्कृत, एआई), अयमान तनवीर (सोशल साइंस, एआई), गौरव बनर्जी (संस्कृत, एआई) और साईप्रदा साहू (सोशल साइंस, संस्कृत) ने संबंधित विषयों में 100% अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा दर्शिल सुब्रत (गणित), पान्या सना कुजूर और साग्निक डे सरकार (संस्कृत) तथा यामिनी भार्गव, अवनी जैन और सोहम शर्मा (एआई) ने भी 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य सिर्फ अच्छे परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा बनेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...