शिक्षा

“सफलता उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” में 74 गांव के 683 विद्यार्थी सम्मानित हुए

(कक्षा 9 वी से 12 तक के मेघावी विद्यार्थी का हुआ सम्मान)

@ रियाज़ अशरफी

सीपत। सामुदायिक भवन में रविवार को शिक्षण संस्थान द्वारा “सफलता उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 9 से 12 वी तक के टॉपर बच्चों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेघावी छात्रों के सम्मान समारोह में 74 ग्राम के 683 विद्यार्थी शामिल हुए।

मेधावी छात्रों को सम्मानित करते अतिथिगण

कार्यक्रम के मुख्यातिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने उनका हौसला आफजाई करने उनको प्रोत्साहित करना जरूरी है। लक्ष्य साधकर कड़ी मेहनत व पढ़ाई के प्रति समर्पण से ही बच्चे अपने सपनो को पूरा कर सकते है।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को आज अपने परिश्रम का इनाम मिल रहा है पर जो बच्चे आज यहां स्थान नहीं बना पाए हैं उन्हें इनसे सीखने की जरूरत है। चुनौती कोई भी हो, कठिन प्रयास से उसे दूर किया जा सकता है। यह कार्यक्रम इसी बात का प्रमाण है. सफलता का रूप अलग-अलग होता है. अपने अंदर की प्रतिभा को जगाएं और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। ऐसे में हमेशा नया मुकाम मिलता रहेगा।

व्यापार संघ भारतीय जागृति मिशन छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष मेलाराम साहू ने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलती है। आप सभी जीवन मे समय के महत्व को समझना बहुत जरूरी है। भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उनका हौसला अफजाई किए। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने कहा कि हमारे बच्चों ने परिश्रम से हमे गौरवान्वित किया है यह पल न सिर्फ उनके बल्कि हमारे जीवन में भी अहम पलों में शामिल हुआ है।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में जेके इंजीनियरिंग कॉलेज से ब्रजकिशोर, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रियाज अशरफी,प्रांशु क्षत्रिय, अहमद मोमिन, इदरीश खान, रमेश साहू, डॉ.गिरिराज गढेवाल, हीरो सोनवानी, सरपंच वेदप्रसाद टेंगवर, जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई,प्रमोद रजक, शरद यादव, पुरुषोत्तम रजक, सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन हिमांशु गुप्ता व सुभाशीष मोइत्रा तथा आभार प्रदर्शन संचालक सुनील निर्मलकर ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल