शिक्षा

बाल भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गया प्री- स्कूल स्नातक दिवस…नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा…?

कशिश न्यूज़ सीपत। एनटीपीसी सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक एन.श्रीनिवास राव, संगवारी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती विजया राव एवं विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत डाकबाबू ,रोबोट, इंडो-जापानी व वेस्टर्न नृत्य ने अभिभावकों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समारोह में विद्यार्थियों को विधिवत गाउन व कैप पहना डिग्री के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। ग्रेजुएशन कैप ,पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों को देखकर अभिभावकगण भी भाव विभोर हो गए।

मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव ने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस ग्रेजुएशन डे सेरेमनी का आयोजन विद्यार्थियों के हौसले को बुलंद कर उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाने के उद्देश्य से करवाया गया है । इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास उत्पन्न होता है जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने तथा सफलता की बुलंदियों को छूने में सहायक होता है।

विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि बाल भारती स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान केंद्रित करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...