राजनीति

सीएम के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के सामने भिड़े कांग्रेस के दो दिग्गज नेता, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच हुआ जमकर विवाद:देखें वीडियो

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ बेलतरा विधानसभा पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद का वीडियो शाम होते-होते सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों नेताओं के बीच झड़प हो रही है। प्रभारी मंत्री ने बड़ी मुश्किल बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया।

अटल व विजय के बीच का विवाद देखें इस वीडियो में

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों बिलासपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। गुरुवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत के बाद शुक्रवार को बेलतरा विधानसभा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकलतरी स्थित गौठान में रीपा का अवलोकन व स्व सहायता समूह की महिलाओं से मिलने जाने का कार्यक्रम था। अकलतरी हेलीपैड में सीएम का हेलीकॉप्टर जैसे ही उतरा जिला व ब्लाक स्तर के नेता और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल जाने के लिए उनकी गाड़ी में प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और सीएम सलाहकार प्रदीप शर्मा सवार हो गए। लेकिन जब पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बैठने के लिए स्कॉर्पियो का गेट खोलकर देखा तब उसमें जगह ही नहीं बची थी।

विवाद के दौरान की भीड़

इस पर अटल श्रीवास्तव ने जगह नहीं होने की बात कहकर वही रूक गए और फिर अपनी गाड़ी में सवार होकर गौठान गए। मुख्यमंत्री के साथ सभी लोगों ने रीपा के कार्यों का निरीक्षण किया फिर सीएम वहां से रवाना हुए तो मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी सहित कई कांग्रेस नेता वहां रुक गए। इसी दौरान अटल ने सामाजिक चर्चा में कम समाज के लोगों को सीएम के साथ चर्चा कराने व वाहन में बैठने की बात को लेकर नाराजगी जाहिर की इस पर विजय केशरवानी ने पलटकर कुछ कहा तो बात गाली-गलौज और धक्कामुक्की तक पहुंच गई। हाथापाई की नौबत आती इससे पहले ही दोनों नेताओं को मंत्री जयसिंह अग्रवाल और वहां मौजूद नेताओं ने बीचबचाव कर अलग किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...