राजनीति

टीएस सिंहदेव का मन डोल रहा है?..अब निर्णय कर लें जो भी करना है…डॉ रमन सिंह ने और किसके बारे में क्या कहा….

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर सीपत पहुचे,मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सोंठी पिपरानार स्थित मिनी स्टेडियम में आम सभा को सम्बोधित करने के बाद

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ कहा की टीएस सिंहदेव का मन डोल रहा है और उनके दिमाग मे शायद अस्थिरता है अब निर्णय कर ले जो भी निर्णय करना है अच्छी बात है। उन्होंने यह भी कहा ना केवल टीएस सिंहदेव बल्कि कांग्रेस के बहुत सारे वरिष्ठ लोगों के मन में उथल-पुथल मचा हुआ है? आगे देखिए क्या होता है। राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम करने के सवाल पर कहा की कोई भी राज्यपाल अपने विवेक पर काम करती है किसी के इशारे पर काम नहीं करती। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भूपेश के चार साल बीत गए हैं और 4 सालों में जो आज छत्तीसगढ़ की स्थिति बनी हुई है वह सभी के सामने है। लूट, हत्या, बलात्कार आज एक-एक थाने बिके हुए हैं। करप्शन की हालत यह है कि कोल माफिया लैंड माफिया सक्रिय है।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के नही आने के सवाल पर कहा कि वे संसद के सत्र में है। जबकि कार्यक्रम में जांजगीर लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगले पूरा समय मौजूद रहे।
बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दौरा कार्यक्रम से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव की दूरी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@