राजनीति

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में मस्तूरी विधानसभा को मिली खास तवज्जो, चार वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, संगठन में बढ़ा क्षेत्र का कद…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की नई संगठनात्मक सूची में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है। गुरुवार देर शाम प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की, जिसमें मस्तूरी विधानसभा से जुड़े चार वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

प्रदेश प्रवक्ता, बी.पी. सिंह

जारी सूची के अनुसार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा सह-कोषाध्यक्ष बी.पी. सिंह को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं सीपत मंडल के किसान नेता रविश गुप्ता और धरम भार्गव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री द्वारिकेश पांडेय को स्थाई आमंत्रित सदस्य की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

स्थाई आमंत्रित सदस्य, द्वारिकेश पांडेय

इन नियुक्तियों से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक पकड़ और मजबूती और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन का मानना है कि यह दायित्व मस्तूरी क्षेत्र में किसान मोर्चा की सक्रियता, निरंतर संघर्ष और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर मजबूत पकड़ का परिणाम हैं। पार्टी नेतृत्व का विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी किसान हितों, कृषि विकास योजनाओं तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यसमिति सदस्य, रविश गुप्ता

नियुक्तियों की घोषणा के बाद मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी।

कार्यसमिति सदस्य,धरम भार्गव

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में मस्तूरी विधानसभा को मिली यह विशेष तवज्जो आने वाले समय में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी क्षेत्र को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...