राजनीति

देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठन से…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बिलासपुर द्वारा संगठन विस्तार के उद्देश्य से जोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा, नीतियों व जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं, रोजगार, किसानों के अधिकार, मजदूर हित और जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पार्टी की भूमिका की सराहना की और इसे छत्तीसगढ़िया हितों की सशक्त आवाज बताया।

इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला लगातार सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को जन-जन से जोड़ा जाए।

मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सूर्या ने कहा कि जब तक आम जनता की भागीदारी मजबूत नहीं होगी, तब तक वास्तविक बदलाव संभव नहीं है। पार्टी का लक्ष्य हर गांव में मजबूत संगठन खड़ा करना है, ताकि जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान, बैठकें और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को और तेज करने का संकल्प लिया। सदस्यता अभियान को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ता सोनु, अजय नंदलाल, रोहन, राजकुमार एवं प्रदीप की सक्रिय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...