राजनीति

वक्फ बिल संसोधन के फैसले से गरीब कमजोर तबके के मुसलमानों को होगा लाभ- मकबूल अली

लोकसभा में पास वक्फ बोर्ड बिल का किया गया स्वागत…

बिलासपुर। महीनों की कवायद, लंबे खींचतान,तमाम विरोध, धरना प्रदर्शन के बावजूद बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल संशोधन विधेयक 2024 पेश कर दिया गया, जिसे एनडीए गठबंधन के अधिकांश दलों का समर्थन मिला और सदन में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। जैसे ही वक्फ बोर्ड बिल के पास होने की जानकारी लोगों को लगी तमाम जगहों पर इसको लेकर खुशी जताई जाने लगी।

जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली

बिलासपुर के सत्यम चौक में भी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर बिल का स्वागत किया गया। खुशी जताते हुए वक्फ बोर्ड के बेहतर संचालन के लिए किए गए बदलाव को भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने स्लोगन लिखे हुए बोर्ड दिखाकर बताया कि इन तब्दीलियों से वक्फ बोर्ड के नतीजे अच्छे आएंगे। सत्यम चौक में जहां पटाखे फोड़े गए वहीं एक दूसरे को बधाई दी गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई और कहा कि अब वक्फ की संपत्तियों को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा। बेवजह होने वाली चीजों को रोका जा सकेगा। नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए लोगों ने उनके लिए जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि इससे अब गरीब और कमजोर तबके लोगों को वक्फ बोर्ड से होने वाली आय का भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिकंदर खान ,बिलासपुर जिला महामंत्री नवीन मसीह ,हाजी मोहम्मद जुबेर, वसी ख़ान, हाफिज ख़ान, शानूल ख़ान , राजू सिंह छत्री समेत मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@