राजनीति

मुख्यमंत्री ने सीपत निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम के घर किया भोजन… स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन का चखा स्वाद…@

खाने में परोसा गया मुनगा बड़ी, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच एवं मुनगा भाजी

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुँचे थे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के आतिथ्य में उनके घर भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का पत्रवानी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पत्रवानी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। पत्रवानी परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा बड़ी, मुनगा, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच एवं मुनगा भाजी सब्जी एवं आमा की चटनी भी परोसा।

घर के मुखिया गुहाराम और उनकी पत्नी श्रीमती अनुसुइया ने मुख्यमंत्री को अपने घर पर भोजन करता पाकर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के खिलाए जाने पर गुहाराम एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट-कर धन्यवाद दिया।

भोजन के बाद पत्रवानी परिवार के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री को श्री सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में 9 सदस्य हैं। 4 बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा घर की खेती, किसानी का कार्य एवं बाकी 3 बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, छ.ग.मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने भी मुख्यमंत्री बघेल के साथ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के घर भोजन ग्रहण किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...