राजनीति

एनटीपीसी में स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन लाइफ कार्यक्रम का शुभारंभ…कई प्रतियोगिता आयोजित किए जायेंगे…@

सीपत (रियाज़ अशरफी)। एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। यह स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 31 मई तक चलेगा। एनटीपीसी प्रचालन एवं अनुरक्षण विभाग के मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी ने ऊर्जा भवन में सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर इसका शुभारंभ किया।

इसी प्रकार मिशन लाइफ कार्यक्रम का भी शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव एवं जन जागरूकता के लिए शपथ दिलाकर किया गया। मिशन लाइफ के अंतर्गत 05 जून 2023 तक पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं जैसे सेल्फी, नुक्कड़ नाटक, क्विज, वाद विवाद, निबंध, पोस्टर साइकल रैली, कपड़े की थैलियों का वितरण एवं प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह स्वच्छता पखवाड़े के दौरान साफ सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न विभागों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए सुझाव, पोस्टर, निबंध, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर स्वच्छता एवं मिशन लाइफ की शपथ ली।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@