राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत पर सीपत के कांग्रेसियों ने नवाडीह चौक में मनाया जश्न… फटाखे फोड़े,मिठाई बांटी,गले मिलकर दी बधाई..?

कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है.राजेन्द्र धीवर

सीपत (रियाज़ अशरफी)। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बम्फर जीत पर सीपत के कांग्रेसियों ने नवाडीह चौक में जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बजरंगबली की फोटो लेकर उनके जयघोष किया। आतिशबाजी के साथ गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और गले मिलकर जीत की बधाई दी। कांग्रेसियों ने चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी किया।

छत्तीसगढ़ शासन के मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर

छत्तीसगढ़ शासन में मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कहा की कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में यह चुनाव आजीविका और खाद्य सुरक्षा, महंगाई,किसान संकट, बिजली आपूर्ति, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के स्थानीय मुद्दों पर लड़ा है यही कारण है कि वहा की जनता ने कांग्रेस को एक बड़ा जनादेश दिया है।

सीपत के नवाडीह चौक में पटाखा फोड़ कर जश्न मनाते कांग्रेसी

उन्होंने कहा कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है.आने वाले 5 महीनों के बाद छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है उसमें भी कर्नाटक की पुनरावृत्ति होगी.प्रधानमंत्री ने विभाजनकारी रणनीति अपनाई और ध्रुवीकरण का प्रयास किया. कर्नाटक ने बेंगलुरु में एक इंजन के लिए वोट किया है,जो आर्थिक विकास को सामाजिक सद्भाव के साथ जोड़ेगा।

कांग्रेसियों ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किया

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुबे सिंह कश्यप, मनोज खरे,विजय गुप्ता,प्रमिल दास मानिकपुरी,राजू सूर्यवंशी, वीरू यादव,दिलीप वर्मा, वीरेंद्र लैहर्षण,द्रवेश गुप्ता,भोज यादव,विनोद यादव, विनोद साहू,रामेश्वर धीवर,बीरू यादव,वृंदा सूर्यवंशी, फैज़ अली खान, अर्जुन साहू,टीकाराम श्रीवास, लक्ष्मी साहू,हिन्दु ऋषभकांत, वीरेंद्र सूर्या,गौतम खरे,देवेंद्र सुनहरे, गुलशन पैगोर, ऋषभकांत,अमन,प्रीतम भार्गव,क्रांति सक्सेना, इंद्रपाल,निखिल,सुरेश सोनझरी एवं बिट्टू नीरज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...