राजनीति

कांग्रेस अजा.प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का डॉ.जायसी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत..पीसीसी उपाध्यक्ष ने मस्तूरी की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया

बिलासपुर(रियाज़ अशरफी)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया गुरुवार को राष्ट्रीय समन्वयक व प्रदेश प्रभारी पवन रात्रे, लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के समन्यवक पुष्पराज साहू के साथ पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर थे।

इस दौरान उनका काफिला रायपुर से बलौदाबाजार होते हुए मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोंधरा पहुंचा वहां पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। डॉ.जायसी ने अजा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया और संक्षिप्त में मस्तूरी क्षेत्र के राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया। जायसी के ऐतेहासिक स्वागत से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया अभिभूत नज़र आये इसके लिए उन्होंने डॉ.जायसी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बताते चलें कि इस वर्ष के अंत मे देश के चार राज्यो में विधानभा चुनाव होने को है जिसमे छत्तीसगढ़ भी शामिल है। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। और फिर से कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने के उद्देश्य से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के बड़े नेता अलग-अलग विधानसभाओं में दौरा कर रहे है। वर्तमान में मस्तूरी विधानसभा में भाजपा के विधायक है। यही कारण है कि यहां कांग्रेस से विधानसभा में दावेदारी करने वालों की लंबी फेहरिस्त है इनमें डॉ प्रेमचंद जायसी का नाम बड़ी तेजी से उभर कर सामने आया है इसके पीछे एक वजह यह भी है की स्थानीय होने के नाते लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में इनकी सक्रियता कांग्रेस को फायदा दिलाएगी।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि कुमार श्रीवास, राजू सुर्यवंशी,सुरेश दुबे, बजरंग चंद्राकार, बद्री प्रजापति,दाढ़ी चन्द्राकर तिलक केवट, मीनकुमार काढले ,निखिल जायसवाल, शिव कुमारसाहू सोनसरी , मुकेश पटेल, रमेश, जेठू, सुकालु,विक्रम, अमेश काठले,संजीव, बिहारी, पंकज, विष्णु कैवर्त, पंकज रात्रे, सूरज, मंजेश, लोकेश, लल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...