राजनीति

गणतंत्र दिवस से ….”हाथ से हाथ जोड़ो”अभियान… घर घर जाएंगे कांग्रेसी… मतदाताओं को केंद्र की विफलता और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) । गणतंत्र दिवस के दिन से कांग्रेस पार्टी देशभर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करने जा रही। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला संगठन के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत ने यात्रा को लेकर शनिवार को स्थानीय विश्रामगृह में रूप रेखा तैयार किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे। राजेंद्र धीवर ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारियों जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों को कमर कस कर तैयार रहना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण जनों को इस पदयात्रा से जुड़ने की अपील की है।

पर्यवेक्षक वीरेंद्र शर्मा ने कहा हर पार्टी कार्यकर्ता बूथों में जाकर शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक पहुंचाने का काम करेंगे। पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी जाति सभी वर्गों को साथ में लेकर उनके विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

बैठक को छ.ग. केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास और जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो संदेश दिया है, उस संदेश को प्रत्येक मतदाताओं के घरों पहुंचाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की खामियां बताने वाली एक चार्जशीट भी बांटी जाएगी और राज्य सरकार की राज्य के भूपेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। बैठक के दौरान राजीव युवा मितान क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

बैठक को सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज खरे,युंका अध्यक्ष सुनील पटेल, पप्पू साहू, बूटन पाटनवार, ईश्वर पाटनवार, भागीरथी पोरते,अहमद मोमिन, धनीदास महंत, रामशंकर श्रीवास, दुर्गा तिवारी, विजय गुप्ता, राजीव युवा मितान के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र लैहर्षण, जनपद सदस्य, देवी कुर्रे, राजू सूर्यवंशी, जनपद सदस्य प्रमिलदास मानिकपुरी,रामेश्वर साहू ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रवक्ता महेंद्र कश्यप ने किया। इस अवसर पर मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, हेमंत जायसवाल, अक्कू भाई, फैज अली खान, धनीदास महंत, रामेश्वर धीवर, द्वारिका लाश्कर, सोनू लास्कर, संतोष भोई,मनोहर पात्रे, आकाश खांडेय,मोती किशोर जायसवाल,टीकाराम श्रीवास, दिलीप वर्मा, गजानंद पटेल, अन्नू करियारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...