राजनीति

कांग्रेस का “बूथ चलो अभियान”: राजेन्द्र धीवर ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करती है

सीपत (रियाज़ अशरफी)| छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने संभागीय सम्मेलन के बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत और एक्टिव करने के लिए “बूथ चलो अभियान” शुरू किया है। इसी तारतम्य में सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। जिसमे बूथ,सेक्टर और जोन के प्रभारी शामिल हुए

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत मे देश के पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव है जिसमे छत्तीसगढ़ भी शामिल है, चुनावों में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। जमीन से जुड़े बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करती है। राजेन्द्र धीवर ने कहा 30 जून और 1 जुलाई को बिलासपुर में बूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होने जा रही है जिसमे सभी कार्यकर्ता बूथों में जाकर प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार के कार्यकाल की महती योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

अभियान के सीपत ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि बूथ चलो अभियान के तहत कांग्रेस के सीनियर नेता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से लेकर सीएम और पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित मंत्रियों का विधानसभा क्षेत्र के किसी भी बूथ में आगमन हो सकता है। 15 सालों तक भाजपा ने सुनहरे सपने दिखाकर राज्य में सत्ता पर काबिज रही। पिछले विधानसभा चुनाव में इनके सपनों का भ्रम टूट गया। प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बम्फर जीत दिलाकर फिर से सरकार बनाने में मदद करेगी।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जयंत मनहर,कमल डहरिया एवं दुबे सिंह कश्यप ने भी संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गांव,गरीब और किसानों के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव के लिए बैठक में उपस्थित सीपत ब्लॉक के सभी 103 बूथ,18 सेक्टर और 11 जोन के प्रभारियों रिचार्ज किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रमिलदास मानिकपुरी,राजू सूर्यवंशी,वीरेंद्र लैहर्षण, बुटनराम पाटनवार,अहमद मोमिन, विजय गुप्ता,अक्कू खान,उमेश चंद्राकर,करुणा डुंगडुग,उमा खरे,विमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
जनदर्शन शिविर में मिला बिछड़ा परिवार, 18 शिकायतों में त्वरित कार्रवाई से जनता में भरोसा,टूटते रिश्ते... तहसीलदार पर कार्रवाई के खिलाफ फूटा प्रशासनिक अमले का गुस्सा, संघ ने किया विरोध: कहा संजय राठौर का नि... सड़क हादसे में उजड़ गई दोस्ती: ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से कुचला गया युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, ... धूमधाम से मनाया गया हिंदू साम्राज्य दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन,नगर बौद्धिक प्रमुख सुनील... थाना परिसर में लगेगा जन दर्शन शिविर: 72 गांवों के लोग रख सकेंगे अपनी शिकायतें, जुहली की बहादुर महिला... कार में 19 घंटे तक बच्ची की लाश लेकर घुमता रहा बुजुर्ग, चेकिंग में हुआ खुलासा पहले मासूम को रौंदा, फ... नव-निर्मित कन्वेंशन हॉल का मुख्यमंत्री साय ने किया नामकरण, अब यह जाना जाएगा "पुण्य श्लोक लोकमाता अहि... एनटीपीसी की 'ईको-हाउस' पहल: ग्रामीण आवास को मिलेगी नई गति, पर्यावरण की भी होगी सुरक्षा एनटीपीसी सीपत में 'सपनों की उड़ान' सशक्तिकरण अभियान का हुआ भावुक समापन, बेटियों की प्रस्तुति ने दर्श... सीपत भाजपा मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन, मंडल स्तर पर होंगे कई जागरूकता कार्यक्रम