राजनीति

संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं – धनंजय सिंह

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में फदहाखार और ग्राम पंचायत लगरा में बूथ, वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

फदहाखार में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा-निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री तथा पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय केसरवानी के मार्गदर्शन में बूथ एवं वार्ड कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलतरा के अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक, रतनपुर ग्रामीण समन्वयक शीतल दास मानिकपुरी, नगर निगम बिलासपुर के पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बजरंग साहू, अजय खूटे, प्रमोद यादव, धनसाय पात्रे, असर दास जांगड़े, प्रकाश साहू, मोहम्मद अहमद खान, सोसन कनडुलना, मलती कुजुर, सुचिता तिग्गा, गंगोत्री बाई, सुनीता रजक, सत्या तिर्की, गीता साहू, तीजन बाई, अनीता सिंह, गायत्री पाटले, गीता कुक, संतोषी गोस्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं, ग्राम पंचायत लगरा में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर और समन्वयक शीतल दास मानिकपुरी की उपस्थिति में संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया गया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महामंत्री प्रवेश पटवा, शिव शंकर केवट, कृष्ण कुमार यादव, राजकुमार श्रीवास, उमेश कुमार केवट, सुनील यादव, रमेश पटेल, सुनील केवट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलतरा के अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जा रही है, जिससे आम जनता की समस्याओं को सीधे उठाकर उनका समाधान कराया जा सके। आने वाले समय में संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...