राजनीति

उपचुनाव में सावित्री नेताम की जीत पर नेताओ ने कहा.. यह कांग्रेस के विकास की जीत है…

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का जादू सिर चढ़ कर बोला है। यहां कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी है। इस जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है।

राजेन्द्र धीवर – मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष

कांग्रेस की इस जीत पर छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी के विशाल जीत ने बता दिया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जो पिछले 4 साल में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए जो विकास कार्य किये है यह उसी जनकल्याणकारी योजनाओं का जीत है उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

चित्रकांत श्रीवास – छ.ग. केश कला बोर्ड के उपाध्यक्

छ.ग. केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मंडावी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए भानूप्रतापपुर की जनता का आभार जताया और कहा कि चुनाव में मेहनत करने वाले नेता और कार्यकर्ताओं को सलाम है, यह हमारी कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा है जो लगातार पांच उपचुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल हुई है..

राहुल सोनवानी – जिला पंचायत सभापति

जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व और काम को भानूप्रतापपुर की जनता ने वोट दिया है। यही कारण है कि जनता ने फिर से कांग्रेस की भूपेश सरकार पर विश्वास जताया है। मैं भानुप्रतापपुर की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
बता दे कि उप चुनाव कांग्रेस की सावित्री मंडावी को 65 हजार 327 वोट, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को 44 हजार 229 और पूर्व आईपीएस अकबरराम कोर्राम को 23 हजार 321 वोट मिले।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...