राजनीति

विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने धूमधाम से मनाया अपना 61 वां जन्मदिन..पौधा लगाकर पर्यावरण और जलसंरक्षण का दिया संदेश

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष विधायक मस्तूरी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने गुरुवार को बिलासपुर स्थित अपने निवास में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के वरिष्ठजनों के गरिमामई उपस्थिति में अपना 61 वां जन्मदिन धूमधाम से बनाया। डॉ बांधी ने इस अवसर पर पौधारोपण किया और पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया।

मस्तूरी क्षेत्र के विकास की आंधी कहे जाने वाले विधायक डॉ बांधी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर से पहुंचे कार्यकर्ता,महिला समूहों का अभिनन्दन किया और बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए कहा की प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रुप से मुझे बधाई देने वालो का मैं अपने हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हु। उन्होंने कहा कि अपने विधायकी कार्यकाल में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की राशि लाकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर को बदलने का प्रयास किया है प्रत्येक गांव में विपरीत परिस्थिति में भी विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने प्रयास किया है।

उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामो में 17 करोड़ के विकास कार्य, शहरों से गांवों को जोड़ने वाली खराब सड़को को सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की राशि 35 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य, विधायक मद,अनुसूचित जनजाति मद से भी विपरीत परिस्थियों में विधानसभा में 95 प्रतिशत पंचायतों में विकास के लिए राशि देकर वहां की व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास किया है। डॉ बांधी ने अपने कार्यकर्ता, ग्राम विकास समिति,युवाओं व महिलाओं की टीम और जनप्रतिनिधियो से अपील करते हुए कहा कि वे सब जल संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करते हुए बारिश के पानी से अपने गांव के तालाबों पोखरों को भरने का काम करें। और अपने खेत खलिहान मकान व आसपास के खाली जमीनों में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें ताकि पर्यावण को संरक्षित किया जा सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिलेन्द्र कोशिल, सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अखिलेश यादव, रामनाथ तिवारी, मन्नू सिंह ठाकुर,प्रणव शर्मा, तामेश्वर सिंह कौशिक, नागेश्वरी साहू, बलराम पाटनवार, मदन पाटनवार, दीपक शर्मा,हरिकेश गुप्ता,लक्ष्मी साहू,तुषार चंद्राकर,ललित यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पंच,सरपंच जनपद सदस्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. बांधी ने खूंटाघाट जलाशय की सफाई कराकर दिया था जलसंरक्षण का संदेश

विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने सन 2008-9 में खूंटाघाट जलाशय के तलछट के मिट्टी की सफाई कराने जनआंदोलन चलाया था मस्तूरी विकासखंड के प्रत्येक गांव के लोग खुटाघाट डैम जाकर मिट्टी की खुदाई करते थे इस दौरान खुटाघाट जलाशय से लगभग 2 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी की खुदाई हुई थी। विधायक डॉ बांधी ने खुटाघाट की सफाई कराकर पूरे प्रदेश को जल संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता लाने संदेश दिया था।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...