राजनीति

राजधानी के निर्वस्त्र प्रदर्शन मामले पर विधायक डॉ. बांधी ने कहा, गिरफ्तार युवाओं की नि:शर्त रिहा करे सरकार.@

(उप नेता प्रतिपक्ष ने भूपेश सरकार पर अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा करने में असफलता का आरोप लगाया)

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी लेने वालों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नग्न प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से जुड़े संगठनों के युवकों को जेल भेजने की हुई कार्यवाही को लेकर छ.ग. विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार पर एससी एसटी वर्ग के लोगो की हितों की रक्षा करने में असफल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किए गए युवाओं के नि:र्शत रिहाई की मांग की है।

विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे 267 लोगों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से जुड़े संगठनों के युवक मंगलवार को सुबह विधानसभा घेरने निकले थे विधानसभा भवन के करीब जब प्रदेश के मंत्री, विधायकों का काफिला गुजरने लगा तभी कुछ प्रदर्शनकारी युवक नग्न होकर तख्तियां लिए हुए विधानसभा की ओर बढ़ने लगे इस तरह के प्रदर्शन से अफरा तफरी जैसे हालात हो गए, आनन-फानन में पुलिस फोर्स वहां पहुंचकर 29 नग्न युवाओं को गिरफ्तार किया सभी के खिलाफ बलवा और शासकीय कार्यों में बाधा डालने का केस लगाया गया। देर शाम सभी को जेल दाखिल कर दिया गया।

सड़कों पर किए गए इस नग्न प्रदर्शन के बाद युवकों पर की गई कार्यवाही के मामले पर छ.ग. विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में एससी एसटी वर्ग लगातार उपेक्षित रहा है कांग्रेस की दोहरी नीति और झूठे वायदों ने युवाओं को नग्न होकर सड़को पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया है।

डॉ. बांधी ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के हितों को संरक्षित करने का वादा किया था साथ ही कहा था कि वह अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों के साथ न्याय करेगी और प्राथमिकता के साथ उनके अधिकारों की भी रक्षा करेगी। परंतु फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी देने का विरोध करने पर भूपेश सरकार के द्वारा इन लोगों पर जो कार्यवाही की गई है उससे एससी एसटी वर्ग के युवा हताश और निराश हैं। डॉ. बांधी ने जल्द से जल्द प्रदर्शनकारी गिरफ्तार युवाओं को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग की है।

डॉ. बांधी ने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करनी चाहिए , कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार एससी एसटी वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह असफल हो गई है इसका परिणाम आने वाले समय में कांग्रेस को भुगतना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@