राजनीति

मस्तूरी से कांग्रेस प्रत्याशी बनने दावेदारों की लंबी फेहरिस्त… अधिकारी-कर्मचारी का भी नाम शामिल…*

(रियाज़ आशरफी):- प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब गिनती के दिन ही बचे हुए है। विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस नेताओं के लिए ब्लॉक स्तर पर उम्मीदवारी प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 17 से शुरू होकर 22 अगस्त तक चली, आवेदन लेने की इस प्रक्रिया के बाद ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा कुल आवेदनों में से तीन या अधिकतम पांच दावेदारों के नाम की अनुशंसा जिला कांग्रेस अध्यक्ष किया जाएगा ।

अनुचित जाती वर्ग के लिए आरक्षित सीट मस्तूरी विधानसभा में भाजपा के कद्दावर नेता डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी वर्तमान में विधायक है। इस सीट में सत्ताधारी पार्टी के विधायक नही होने के कारण इस बार कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले नेताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। यहां से पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, पीसीसी उपाध्यक्ष और जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर प्रेमचंद जायसी, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजकुमार अंचल, जिला पंचायत सभापति द्वय राहुल सोनवानी एवं राजेश्वर भार्गव, वरिष्ट नेता जयंत मनहर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनोज खरे, रिटायर्ड शिक्षक कमल डहरिया, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक महेंद्र गंगोत्री, बिल्हा जनपद सदस्य नेहा भारती, अशोक राजवाल ने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है, इसके अलावा कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वालों में दो सरकारी मुलाजीमो का भी चौकाने वाला नाम आया है, वह नाम पशुधन विकास विभाग के अधिकारी विकासखंड प्रभारी डॉक्टर यशवंत डहरिया और मस्तूरी ब्लॉक ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष सतीश टंडन है। मस्तूरी विधानसभा में कांग्रेस से दावेदारी प्रस्तुत करने वालों की संख्या 55 है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इनमें से किस नेता पर ऊपर विश्वास जताती है।

मस्तूरी से विधायक की दावेदारी करने वालों के नाम

मस्तूरी विधानसभा से विधायक की दावेदारी करने वालों में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,पीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष राजकुमार अंचल, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, राजेश्वर भार्गव, जिला कांग्रेस सचिव मनोज खरे, रिटायर्ड शिक्षक कमल डहरिया, राजीव गांधी युवा मितान जिला संयोजक महेंद्र गंगोत्री, बेलतरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सुर्यवंशी, गिरजा शंकर जौहर, अशोक राजवाल, जनपद पंचायत सभापति दामोदर कांत, जनपद सदस्य नेहा भारती, उमेंद्र कुर्रे, देवेंद्र कृष्णनन, राहुल राय, वीरेंद्र लैहर्षण,ओम प्रकाश उइके, भुनेश्वर धीरज, प्रेमलाल सारथी, सुदर्शन सिंह जस्कर, पत्रकार साखन दर्वे, दुर्गा वस्त्रकार, सुकृता खूंटे, श्रीमती उमा बाई खरे,श्रीमती सुकमत देवी,श्रीमती बिंद्रम बिंदु जायसी, श्रीमती शेषराज हरबंश, लक्ष्मण प्रसाद कांत, लक्ष्मी प्रसाद भार्गव, इंजी. जैनेंद्र कुमार सिंह, श्रीमती सरोज डहरिया पंडित उमादत्त धृतलहरे, एमएल रात्रे,चंद्र प्रकाश जांगड़े, भागवत प्रसाद डहरे, श्रीमती निशा चेलकर,शत्रुहन सिंह कोमाने, गिरीश कुर्रे,श्रीमती सीमा धृतेश डॉ.गणेश खांडेकर, मनोहर कुर्रे, मुकेश बंजारे, मीना आडील, रितुराज भार्गव श्रीमती प्रियंका महानंदा,हजारी लाल भारद्वाज, रमाशंकर बघेल,नीरज कुमार घोरे,लालजी धीरज, श्रीमती बिंद्रम बिंदु जायसी,रविंद्र कुमार सिंह मधुकर, रुपेश कुमार रोहिदास, विकासखंड पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. यशवंत डहरिया,सतीश टंडन सचिव संघ अध्यक्ष सतीश टंडन सहित 55 नाम शामिल है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...